MP में 4 आईपीएस अफसरों के तबादले:मनीष शंकर शर्मा को एडीजी रेल बनाया; डीपी गुप्ता को एक महीने बाद नई जिम्मेदारी

Updated on 08-02-2025 11:21 AM

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को आईपीएस सर्विस मीट शुरू होने के बीच मोहन यादव सरकार ने चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। शुक्रवार देर रात जारी के तबादला आदेश ए साईं मनोहर एडीजी और ओएसडी मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली को भोपाल वापस बुलाया गया है। उन्हें अब एडीजी साइबर पुलिस पीएचक्यू की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा एडीजी पुलिस मैनुअल पीएचक्यू मनीष शंकर शर्मा को एडीजी रेल पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया है। एडीजी पुलिस मुख्यालय डीपी गुप्ता को एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, लोक सेवा गारंटी, कोऑपरेटिव फ्रॉड और पुलिस मैनुअल की जिम्मेदारी सौंपी‌ गई है। तबादला आदेश में एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई और लोकसेवा गारंटी मीनाक्षी शर्मा को ओएसडी मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली पदस्थ किया है।

डीपी गुप्ता को एक माह बाद नई जिम्मेदारी परिवहन विभाग में चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली के मामले में हटाए गए आईपीएस अफसर डीपी गुप्ता को एक माह बाद राज्य सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। पिछले माह गुप्ता को हटाने के बाद से उनके पास कोई काम नहीं था। अब उन्हें एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, लोक सेवा गारंटी, को ऑपरेटिव फ्रॉड और पुलिस मैनुअल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सर्विस मीट में हुई थी साइबर क्राइम पर चर्चा शुक्रवार से शुरू हुई आईपीएस सर्विस मीट के शुभारंभ के बाद पुलिस अफसरों ने मॉडर्न पुलिस क्राइम को लेकर स्पेशल सेशन बुलाया था और इस पर चर्चा हुई थी। इसमें बदलते वक्त के साथ बढ़ते क्राइम को लेकर पुलिस अफसरों को ट्रेनिंग देने का काम किया गया था। इसके बाद रात को गृह विभाग ने आईपीएस अफसर के तबादले कर दिए और एडीजी साइबर के रूप में साईं मनोहर की पोस्टिंग कर दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.