406 किमी नई बिजली लाइन बिछाई:700 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए... 5.20 लाख लोगों को फायदा

Updated on 28-02-2025 10:24 AM

अरेरा कॉलोनी और शाहपुरा से लेकर जहांगीराबाद, चांदबड़ और सुल्तानिया रोड, एयरपोर्ट रोड सहित आसपास के अन्य इलाकों की 5 लाख से अधिक आबादी की बिजली से जुड़ी समस्याओं से निजात के लिए नई बिजली लाइन बिछाने और नए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ मौजूदा ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के काम चल रहे हैं। पिछले एक साल में शहर में 406 किमी नई बिजली लाइन बिछाई जा चुकी है।

700 से ज्यादा नए ट्रांसफार्मर लग चुके हैं और 570 की क्षमता बढ़ाई जा चुकी है। अब तक केंद्र सरकार की रिवेंप्ड रिफॉर्म्स डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरआरडीएस ) से यह काम चल रहे हैं। इसके साथ एक नई योजना न्यू डेवलपमेंट स्कीम भी आ गई है।

बिजली कंपनी के अफसरों के अनुसार शहर का दायरा बढ़ रहा है। इसी अनुपात में शहर की आबादी भी बढ़ रही है। इसको देखते हुए बिजली का इंफ्रास्ट्रक्चर भी बदला जा रहा है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि भोपाल में केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत करीब 300 करोड के वर्क आर्डर जारी किए जा चुके हैं। एनडी योजना में जुड़े ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के 59 वर्क आर्डर जारी हो चुके।

ये काम भी हो रहे, फॉल्ट होने की दिक्कत दूर होगी

  • 33 केवी क्षमता की बिजली लाइन को इंटरकनेक्ट किया जा रहा है।
  • 33 केवी लाइन को अलग अलग करके लंबे फीडर छोटे किए जा रहे हैं।
  • अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।
  • घरों तक बिजली पहुंचाने वाले वितरण ट्रांसफार्मर और सब स्टेशन में लगे बड़े ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जा रही है।

इससे ये फायदे होंगे

  • वोल्टेज कम या ज्यादा होने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
  • बिजली की क्वालिटी सुधरने से अचानक कुछ देर के लिए बिजली गुल होने (ट्रिपिंग ) की समस्या खत्म होगी।
  • बिजली चोरी पर नकेल कसी जा सकेगी।
  • फीडर्स की लंबाई कम होने से फॉल्ट होने की दिक्कत दूर होगी।

एक लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर भी लगे: इसी योजना के शहर में अब तक 1 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा स्मार्ट मीटर कोलार चांदबड़ करोंद भानपुर और उनसे सटे इलाकों में किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.