नजूल घोषित होगी पचमढ़ी की 450 हेक्टेयर जमीन:मोहन कैबिनेट आज दे सकती है मंजूरी, नए जिलों में खुलेंगे खाद्य विभाग के ऑफिस

Updated on 06-05-2025 11:15 AM

आज होने वाली डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की मीटिंग में पचमढ़ी शहर को अभयारण्य से बाहर करने पर मुहर लगाई जा सकती है। ऐसा होने पर पचमढ़ी की पौने चार सौ हेक्टेयर जमीन को नजूल के दायरे में लाया जाएगा। इसके बाद यहां जमीन की खरीद-फरोख्त हो सकेगी। इस फैसले के बाद पचमढ़ी अभयारण्य का नोटिफिकेशन फिर से होगा। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से मप्र सरकार इस मामले पर कैबिनेट में प्रस्ताव पारित होने के बाद आगे की कार्यवाही करेगी।

एमपी सरकार ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 18 (1) के अंतर्गत एक जून 1977 को पचमढ़ी अभयारण्य को अधिसूचित किया था। इस दौरान अभयारण्य में शामिल किए गए और बाहर किए जाने वाले क्षेत्र को सीमांकित नहीं किया गया था। इसके चलते यहां कोई गतिविधि सरकार खुद भी नहीं कर पा रही है।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अब यहां की पौने चार सौ हेक्टेयर जमीन को नजूल भूमि घोषित किया जाएगा। वन विभाग ने इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव भेजा है। इसके बाद यह जमीन 'पचमढ़ी भूमि विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण' के स्वामित्व में आ जाएगी। यहां विकास कार्यों में तेजी लाने व जमीन की खरीदी-बिक्री का काम किया जा सकेगा। अभी अभयारण्य होने के कारण सरकार यहां किसी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियां चलाने की अनुमति नहीं दे पा रही है।

नए जिलों में खाद्य विभाग के कार्यालय खोले जाएंगे

आज दोपहर 12.30 बजे से होने वाली कैबिनेट बैठक में मऊगंज समेत तीनों नए जिलों में खाद्य विभाग के नए जिला कार्यालय खोलने का प्रस्ताव आएगा। खाद्य और नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग के नए कार्यालय खोलने के बाद यहां जिला आपूर्ति अधिकारी और सहायक आपूर्ति अधिकारी समेत खाद्य निरीक्षकों और लिपिकों के लिए नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.