भोपाल में 49 फीसदी ने छोड़ी देसी शराब:अंग्रेजी पीने वालों की संख्या 54 फीसदी बढ़ी, मॉल्ट की बिक्री में इजाफा

Updated on 16-07-2025 12:23 PM

राजधानी में विदेशी शराब पीने वाले बढ़े हैं। यह जानकारी आबकारी विभाग के हाल में जारी आंकड़ों में सामने आई है। 2025-26 वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल, मई, जून) में 347 करोड़ रुपए की शराब बिकी है। पिछले साल इस अवधि में 276 करोड़ की शराब बिकी थी।

इस तिमाही नया ट्रेंड यह सामने आया कि देसी पीने वाले घट गए। इसकी बिक्री 49 फीसदी कम हुई है, जबकि विदेशी की खपत 54.15 फीसदी बढ़ी है। मॉल्ट की खपत में 24.96 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसी तरह ड्राट बीयर की खपत 25.66 फीसदी, वाइन की 18.61 फीसदी बढ़ी है।

विदेशी शराब की बिक्री के दो बड़े कारण सामने आ रहे हैं। पहला, ज्यादातर युवा विदेशी पीना पसंद कर रहे हैं। दूसरी, कम्पोजिट दुकानें होने की वजह से कई ठेकेदार सिर्फ विदेशी शराब ही उठा रहे हैं। सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़े कहते हैं ठेकेदार कम कीमत की विदेशी शराब बेच रहे हैं, इस​लिए देसी वाले अंग्रेजी पीने लगे हैं।

कार्रवाई में 13 फीसदी का इजाफा आबकारी की कार्रवाई में भी इजाफा हुआ है। इस तिमाही में 2483 प्रकरण बनाए गए। पिछले साल इसी अवधि में आबकारी विभाग ने कुल 2187 प्रकरण ही बनाए थे।

6.62 लाख प्रूफ लीटर ज्यादा बिकी अंग्रेजी शराब पिछली बार की अपेक्षा इस तिमाही में 6 लाख 62 हजार 813 प्रूफ लीटर विदेशी शराब ज्यादा बिकी है। माल्ट की बिक्री 9 लाख बल्क लीटर ज्यादा हुई है। ड्राट बीयर भी 6 हजार 835 बल्क लीटर ज्यादा बिकी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.