4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 असम

Updated on 29-02-2024 12:07 PM

4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 का आयोजन असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नागालेण्ड एवं त्रिपुरा में 17 से 29 फरवरी, 2024 तक किया जा रहा है। आज खेले गये मुकाबलों में फेंसिंग खेल में एक रजत और जूडो खेल में एक कांस्य पदक प्राप्त हुए। खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों पर मंत्री खेल श्री विश्वास कैलाश सारंग और संचालक खेल डॉ. रविकुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बधाई दी।

खेल अकादमी के फेंसिंग खिलाड़ियों ने एक रजत पदक जीता

फेंसिंग के परिणाम

आज फेंसिंग खेल के ईपी पुरूष टीम इवेन्ट के फायनल मुकाबले में अकादमी के खिलाड़ी शंकर पाण्डे, भव्य सिंह, मोहित श्रीवास और सौरभ मिश्रा (रवीन्द्रनाथ टैगौर विश्वविद्यालय रायसेन) का मुकाबला गुरूनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर से हुआ। फायनल के इस रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में रवीन्द्रनाथ टैगौर विश्वविद्यालय ईपी पुरूष टीम को गुरूनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर से 45-38 के नजदीकी अंतर से परास्त होकर रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा।

इससे पूर्व रवीन्द्रनाथ टैगौर विश्वविद्यालय ईपी पुरूष टीम ने क्वार्टर फायनल में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ को 45-23 के अंतर से बुरी तरह शिकस्त दी। इसी प्रकार सेमीफायनल मुकाबले में टीम ने अच्छा खेल कौशल का प्रदर्शन कर भारतीय विद्यापीठ पुणे को 45-25 के अंतर से पराजित कर फायनल मुकाबले में प्रवेश किया था। आई.ई.एस. भोपाल की खिलाड़ी ने एक कांस्य पदक जीता।

जूडो के परिणाम

जूडो खेल के मुकाबले में मध्यप्रदेश की खिलाड़ी रितु (आई.ई.एस.विश्वविद्यालय) ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। मुकाबले में लवली पंजाब यूनिवर्सिटी की कु. स्नेहा ने स्वर्ण और एम.डी. यूनिवर्सिटी की कु. अंकिता ने रजत पदक प्राप्त किया।

राज्य बॉक्सिंग अकादमी की बॉक्सर जिज्ञासा राजपूत फायनल में

बॉक्सिंग के परिणाम

बॉक्सिंग के सेमीफायनल मुकाबले में रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी की जिज्ञासा राजपूत ने राजस्थान यूनिवर्सिटी की नेहा राजपूत को 5-0 से हराकर फायनल में प्रवेश कर लिया। फायनल मुकाबला 29 फरवरी को होना है। उल्लेखनीय है कि जिज्ञासा राजपूत मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.