भोपाल की मल्टी में 5 बाइकों में लगाई आग:कुछ मिनटों में गाड़ियां जलकर खाक; CCTV खंगाल रही पुलिस

Updated on 04-07-2025 01:17 PM

भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र की पीसी नगर मल्टी में बुधवार तड़के एक के बाद एक 5 मोटरसाइकिलों में एक शख्स ने आग लगा दी। जलने वाली गाड़ियों में एक बाइक फरियादी की थी, जबकि बाकी आस-पड़ोस के लोगों की थीं। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में सभी वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

मल्टी निवासी अजय कदंब की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अजय ने बताया कि वह सेटिंग का काम करता है और उसकी बाइक MP04ZA6248 को उसका चचेरे भाई करन यादव रात करीब 10:30 बजे अपनी पीसी नगर स्थित मल्टी के नीचे खड़ा कर आया था। रात करीब 12:30 बजे बाइक को मल्टी के नीचे खड़ा देखा गया था, लेकिन 1:42 बजे करन यादव ने फोन कर सूचना दी कि किसी ने नीचे खड़ी बाइकों में आग लगा दी है।

अजय जब मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसकी मोटरसाइकिल के साथ-साथ पास में खड़ी चार और गाड़ियों में भी आग लगी थी। इन गाड़ियों के नंबर हैं- MP04ML6623 (स्प्लेंडर), MP04MS7229 (स्प्लेंडर), MP04QF1816 (टीवीएस अपाचे), MP12ML9591 (होंडा ड्रीम युगा) और MP04VA6756 (बजाज सीटी 100)। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई गई, लेकिन तब तक गाड़ियां बुरी तरह जल चुकी थीं।

मल्टी में आगजनी की घटना, पुलिस ने जांच शुरू की

घटना के चश्मदीदों के मुताबिक, आगजनी की यह घटना मल्टी के आसपास रहने वाले लोगों ने देखी है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मल्टी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आगजनी करने वाले शख्स की पहचान की जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.