एचसीएल के 5 पूर्व अफसरों की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

Updated on 05-09-2022 05:30 PM
दिल्ली से आई सीबीआई की टीम को भिलाई में छापामार कार्रवाई में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में हुए धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार के मामले में कई अहम दस्तावेज मिले हैं। इसके आधार पर सीबीआई ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के दो पूर्व सीएमडी और कार्यकारी निदेशक सहित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के पांच अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक सीबीआई को कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिससे यह पता चलता है कि एचसीएल के तत्कालीन सीएमडी कैलाशधर दीवान ने तत्कालीन निदेशक (आॅपरेशन) संतोष शर्मा, तत्कालीन एजीएम विवेक गुप्ता के साथ मिलकर साजिश की। इसके बाद उन्होंने अपने पद और अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए एसटीपीएल चेन्नई को खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स के पायलट प्लांट में टेलिंग्स से धातु निकालने के लिए गलत तरीके से टेंडर दे दिया। जांच में यह भी पता चला कि सोने, चांदी और सिलिका जैसी धातुओं की वांछित मात्रा नहीं मिलने से पायलट प्लांट बंद करना पड़ा।

प्राइमरी इंक्वायरी (पीई) के दौरान यह खुलासा हुआ कि तत्कालीन सीएमडी कैलाश धर दीवान ने कथित तौर पर तत्कालीन निदेशक (आॅपरेशन) संतोष शर्मा, तत्कालीन एजीएम विवेक गुप्ता और विनय कुमार सिंह (तत्कालीन डीजीएम प्रोजेक्ट्स) के साथ मिलकर खेतड़ी में पायलट प्लांट चालू होने से पहले मलंजखंड में एक कमर्शियल (वाणिज्यिक) संयंत्र की स्थापना के लिए साजिश रची थी।

सीबीआई ने एचसीएल के तत्कालीन सीएमडी कैलाश धर दीवान और पूर्व कार्यकारी निदेशक (सामग्री और अनुबंध) दिलीप कुमार महाजन, महाप्रबंधक (परियोजना) विनय कुमार सिंह, तत्कालीन निदेशक (संचालन) और पूर्व सीएमडी संतोष शर्मा और तत्कालीन सहायक महाप्रबंधक ( इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग) विवेक गुप्ता सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ साजिश व धोखाधड़ी के साथ-साथ आपराधिक कदाचार से जुड़े भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.