एअर इंडिया की लंदन-मुंबई फ्लाइट में 5 पैसेंजर बीमार हुए:दो क्रू मेंबर्स को भी चक्कर-उल्टी की परेशानी हुई

Updated on 24-06-2025 12:39 PM

एअर इंडिया की लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से मुंबई आ रही फ्लाइट AI 130 में सफर के दौरान 5 यात्रियों और 2 क्रू मेंबर्स ने चक्कर आने और उल्टी होने की शिकायत की। सोमवार को एअर इंडिया ने इसकी जानकारी दी। एअर इंडिया ने बताया कि विमान के मुंबई में सुरक्षित लैंड करने पर मेडिकल टीम पहले से तैयार थी।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा- ‘मुंबई पहुंचने के बाद दो यात्रियों और दो क्रू मेंबर्स को मेडिकल रूम में ले जाया गया, जहां उनकी जांच की गई। बाद में सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है और जांच एजेंसी को सूचित कर दिया गया है।’

सोमवार को तीन फ्लाइट्स में दिक्कत आई थी

1. एअर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-जम्मू-श्रीनगर फ्लाइट वापस लौटी

सोमवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-जम्मू-श्रीनगर फ्लाइट जम्मू एयरपोर्ट पर लैंड किए बिना दिल्ली लौट गई। अधिकारियों ने बताया कि यह फ्लाइट सुबह 10:40 बजे रवाना होनी थी, लेकिन इसने 11:04 बजे उड़ान भरी और इसे 12:05 बजे जम्मू पहुंचना था। हालांकि, उड़ान के दौरान संदिग्ध GPS दिक्कत के चलते विमान को लौटाकर दिल्ली में सुरक्षित लैंड करा दिया गया।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा- 'दिल्ली-जम्मू फ्लाइट को GPS सिग्नल में गड़बड़ी के शक के चलते एहतियातन वापस दिल्ली लाया गया। यात्रियों को जम्मू पहुंचाने के लिए तुरंत दूसरा विमान उपलब्ध कराया गया। कुछ संवेदनशील क्षेत्रों के ऊपर उड़ान भरते समय GPS गड़बड़ी की शिकायतें सामने आती रही हैं।'

2. एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से दुबई की फ्लाइट

सोमवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से दुबई की फ्लाइट में टेक ऑफ से ठीक पहले कॉकपिट में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद रनवे एरिया से पायलट ने फ्लाइट को फिर से एप्रन में पहुंचाया। इसमें 130 पैसेंजर्स सवार थे। 5 घंटे तक फ्लाइट को ठीक करने की कोशिश की गई। फिर भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद दुबई की इस फ्लाइट को रद्द करने का फैसला लिया गया।

3. इंडिगो की इंदौर से भुवनेश्वर की फ्लाइट

सोमवार को इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6332 (एयरबस A320 नियो विमान) तकनीकी खराबी के चलते रनवे के बीच से लौट आई। फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। इंदौर एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर ने बताया कि विमान में माइनर टेक्निकल फॉल्ट की जानकारी सामने आई थी। सुधार के बाद विमान इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गया है। विमान करीब ढाई घंटे तक रनवे पर खड़ा रहा। इस दौरान सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे।

DGCA ने एअर इंडिया के मुख्य बेस का ऑडिट शुरू किया

सोमवार को DGCA ने हरियाणा के गुरुग्राम में मौजूद एअर इंडिया के मुख्य बेस ऑडिट शुरू किया है। इसमें ऑपरेशन, फ्लाइट शिड्यूलिंग, रोस्टरिंग और दूसरी चीजें शामिल हैं। ऑडिट करने वाली टीम ने में DGCA के 8 अधिकारी शामिल हैं। आम तौर पर 3 सदस्य की टीम ईयरली ऑडिट करती है।

21 जून को DGCA ने 2024 से एयरलाइन के फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर से एयरलाइन के प्लांड-अनप्लांड इंस्पेक्शन, ऑडिट, कॉकपिट/रूट, स्टेशन सुविधा, रैंप और केबिन इंस्पेक्शन की डिटेल मांगी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.