वेस्टइंडीज के 5 खिलाड़ी जिनसे टीम इंडिया को बचकर रहना होगा, खराब कर सकते हैं खेल

Updated on 12-07-2023 02:41 PM
भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। दोनों ही टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका में खेला जाएगा। भारत को 2002 के बाद टेस्ट में वेस्टइंडीज से हार नहीं मिली है। इस बार भी टीम इंडिया के लिए चुनौती मुश्किल नहीं दिख रही। लेकिन वेस्टइंडीज अपने घर में खेलेगी और किसी को भी उसके घर में हराना आसान नहीं होता। आज हम आपको वेस्टइंडीज के 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो टेस्ट सीरीज में भारत के लिए खतरा हो सकते हैं।

क्रैग ब्रैथवेट

क्रैग ब्रैथवेट वेस्टइंडीज के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जो टी20 खेलने में भरोसा नहीं रखते। वह पिच पर टिककर लंबा खेलने की कोशिश करते हैं। 5 हजार से ज्यादा रन बना चुके वेस्टइंडीज के टेस्ट कप्तान से टीम इंडिया को बचकर रहना होगा। वो भी तक जब भारत की तेज गेंदबाजी में अनुभव की कमी है। पिछले साल के अंत में ब्रैथवेट ने पर्थ के मैदान पर शतक लगाया था।

अल्जारी जोसेफ

वेस्टइंडीज के अनुभवी अटैक में केमार रोच जैसे नाम हैं लेकिन अल्जारी जोसेफ भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा होंगे। इसकी सबसे बड़ी वजह है उनकी स्पीड। जोसेफ 150 की स्पीड से बॉलिंग कर सकते हैं। पिच में उछाल होने की उम्मीद है ऐसे में उनकी स्पीड को खेलना आसान नहीं होने वाला।

जेसन होल्डर

जेसन होल्डर टेस्ट में दुनिया के टॉप ऑलराउंडर में शामिल हैं। बात गेंदबाजी की हो या बल्लेबाजी की। होल्डर हर मोर्चे पर कमाल कर सकते हैं। उनके नाम टेस्ट में दोहार शतक भी है। गेंदबाजी में भी होल्डर 155 विकेट ले चुके हैं। ऐसे में वह कप्तान रोहित शर्मा के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं।

जोमेल वारिकन

गुमनाम स्पिनर हाल के सालों में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा रहा है। खासकर जब वह बाएं हाथ का हो। पिछले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ही टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमन ने भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था। वेस्टइंडीज की इस टीम में बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन हैं। भारत के मध्यक्रम के लिए वह बड़ी चुनौती होने वाले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वारिकन के नाम 301 विकेट हैं।

तेगनारायण चंद्रपाल

शिवनारायण चंद्रपाल भारतीय टीम को हमेशा परेशान करते थे। उनके सबसे ज्यादा 7 टेस्ट शतक भारत के खिलाफ ही हैं। अब उनका बेटा तेगनारायण मैदान में है। 6 टेस्ट में तेगनारायण ने 45 की औसत से 453 रन बनाए हैं। इसमें दोहरा शतक भी शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.