पांच साल में 5 प्रधानमंत्री, मप्र में पीएम मोदी के भाषण की इन चार बातों की खूब हो रही चर्चा

Updated on 25-04-2024 12:30 PM
 भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सागर और हरदा में बुधवार को चुनावी सभाओं में कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ऐसी सच्चाई देश के सामने आई है जिसे सुनकर हर देशवासी सन्न हो गया। कांग्रेस एससी-एसटी और ओबीसी का 15 प्रतिशत कोटा काट कर धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। उसने कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण दे भी दिया था, जिसे भाजपा ने सत्ता में आते ही खत्म कर दिया। अब फिर कर्नाटक में उसने यही आरक्षण दे दिया।

बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार ने भोपाल के लोगों की ऐसी कई चुनौतियों का समाधान किया है, जिनसे वे दशकों से जूझ रहे थे। इनमें शहरी विकास को लेकर किए गए अनेक कार्य शामिल हैं। ट्रांसपोर्ट सुविधाएं, रोड कनेक्टिविटी और स्वच्छता से लेकर जन-कल्याण की ऐसी कई पहलों से ‘Ease of Living’ काफी

मुस्लिमों की सभी जातियों को ओबीसी कोटे में डाल दिया है। कांग्रेस यही फार्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण देने से मना करता है। कांग्रेस ने वर्ष 2004 में आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया। वर्ष 2009 का चुनाव हो या वर्ष 2014 का चुनाव, उसने अपने घोषणा पत्र में धर्म के आधार पर आरक्षण का वादा किया। कांग्रेस के खतरनाक मंसूबों का पूरी ताकत से जवाब देना चाहिए। चुनाव तो आएंगे-जाएंगे लेकिन यह खेल आने वाली पीढ़ियों को तबाह कर देगा।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को विरासत पर टैक्स के मामले में भी जमकर घेरा। पीएम बोले कि शहजादे के सलाहकार (सैम पित्रोदा) विरासत पर टैक्स लगाने की बात कह रहे हैं यानी पूर्वजों ने जो संपत्ति बनाई है, उनके बाद वह आधी ले लेगी। हमारे देश में दादा-दादी, नाना-नानी कुछ बचाकर रखते हैं कि नाती-पोता जब बड़ा होगा तो उसके काम आएगा लेकिन कांग्रेस उस पर टैक्स लगाकर लूट लेगी।

इनका तो मंत्र है 'कांग्रेस लूट- जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी'। कांग्रेस एक्स-रे कराना चाहती है। आपके लाकर, घर, अनाज के डिब्बे में क्या पड़ा है, उसे खोज कर निकालेंगे। महिलाओं के मंगलसूत्र, गहने, घर, गाड़ी खोजकर इसे वह अपने वोट बैंक को देना चाहती है।

कांग्रेस को संत रविदास के मंदिर से परेशानी

सागर में पीएम की सभा बड़तूमा गांव में थी। वहां पीएम मोदी ने पिछले साल संत रविदास के मंदिर का शिलान्यास किया था। पीएम मोदी ने कहा कि जब शिलान्यास किया था, तब भी कांग्रेस के नेताओं ने कहा था कि रविदास का मंदिर बनने से अच्छा था कि यहां कुछ और बन जाता। कांग्रेस को इतनी परेशानी है कि महान दलित संत का मंदिर बर्दाश्त नहीं हो रहा। कांग्रेस ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के समय क्या किया, यह पूरे देश ने देखा। भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा दिया।

आइएनडीआइए की अपनी डफली, अपना राग

पीएम मोदी ने कहा कि आइएनडीआइ गठबंधन अब अपनी डफली, अपना राग के फार्मूले पर काम कर रहा है। इस तरफ तो मोदी उम्मीदवार है, 10 वर्ष का अनुभव है, यह सबको पता है पर उस तरफ से कोई जवाब नहीं मिलता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने 'एक वर्ष-एक प्रधानमंत्री' का फार्मूला बनाया है। ऐसे में एक कुर्सी पर बैठेगा और बाकी चार उसकी टांग पकड़कर बैठ जाएंगे। ऐसे में देश का क्या होगा, आपका सपना, बच्चों का भविष्य कैसे बचेगा। ये लोग जो अभी आपको हसीन सपने दिखा रहे हैं, हकीकत में यह सपने को चूर-चूर करने वाला है।

मोहन यादव और शिवराज सिंह की प्रशंसा की

पीएम मोदी ने सागर में मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव और हरदा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मोहन सरकार आपकी अपेक्षाओं को पूरा करने में दिन-रात जुटी है। जब शिवराज मुख्यमंत्री थे, तब मैं भी मुख्यमंत्री था। हमने संगठन में साथ काम किया। अब उन्हें हम दिल्ली ले जाना चाहते हैं।

वोट देने के अधिकार का उपयोग करें

पीएम मोदी ने दोनों सभाओं में एक वोट की कीमत समझाई। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट की ताकत है कि हम दुनिया की 11 नंबर की अर्थव्यवस्था से पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गए। आपके एक वोट ने दुनिया में भारत का डंका बजा दिया। सीमा पार से आंख दिखाने वाले दुश्मन के होश ठिकाने लगा दिए।

आपका वोट है जिसने अयोध्या में 500 साल के इंतजार के बाद रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान कराया। मैं जानता हूं गर्मी पड़ रही है, कहीं-कहीं शादी का माहौल है लेकिन मेरा आपसे अनुरोध है, कितना ही काम न क्यों न हो लेकिन देश के लिए कुछ समय देना चाहिए। हमें मतदान के अधिकार का उपयोग करना चाहिए।

विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई

मध्य प्रदेश की पहचान एक्सप्रेस-वे से बन रही है। कांग्रेस के समय में मध्य प्रदेश की पहचान बीमारू राज्य की थी। आज वही मध्य प्रदेश भाजपा सरकार में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। विकास तब होता है, जब सही नीतियां और विजन हो। देश हो या मध्य प्रदेश, विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई। केन-बेतवा परियोजना का काम प्रारंभ हो गया है। नर्मदा, विंध्य, मालवा-निमाड़ प्रगति पथ, मध्य भारत प्रगति पथ, बुंदेलखंड, अटल पथ समेत अन्य एक्सप्रेस-वे नए मध्य प्रदेश की पहचान बन रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.