5 कारण क्यों टीम इंडिया ने दो ही दिन में डाले हथियार, बार-बार होती है एक जैसी गलती?

Updated on 09-06-2023 08:20 PM
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाने के बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर पांच विकेट पर 151 रन करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में गुरुवार को दबदबा बनाए रखा। ऑस्ट्रेलिया ने अपने कल के स्कोर में 142 रन और जोड़कर बाकी बचे सात विकेट गंवाए। मोहम्मद सिराज भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 108 रन देकर चार विकेट चटकाए। भारत के लिए सभी प्रमुख बल्लेबाज फेल रहे और इसी वजह से टीम पर हार का खतरा मंडराने लगा है। चलिए हम आपको भारत के ऐसे प्रदर्शन की वजह बताते हैं।

गेंदबाजी में विविधता की कमी

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बना दिए। भारतीय टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी। सभी की स्पीड लगभग एक जैसी होने के साथ ही गेंदबाजी का तरीका भी एक जैसा ही है। ऐसे में विविधता की कमी साफ दिख रही है।

टी20 की खुमारी

भारतीय खिलाड़ी पिछले 2 महीने से आईपीएल खेल रहे थे। पुजारा को छोड़ दें तो सभी आईपीएल में किसी न किसी टीम का हिस्सा थे। वहीं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में लिए सिर्फ वॉर्नर और ग्रीन ही आईपीएल में खेल रहे थे। इसका असर साफ दिख रहा है।

इंजर्ड खिलाड़ी सीधे फाइनल में

उमेश यादव ने चोट की वजह से मई में कोई मुकाबला नहीं खेला। अब फिटनेस के बाद वह सीधे फाइनल में खेलने उतर रहे। वह बिल्कुल लय में नहीं देखे और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में कोई विकेट भी नहीं ले पाए।

बड़े मैच में फेल होते हैं बड़े नाम

भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े नाम बड़े मैचों में फेल हो जाते हैं। ऐसा काफी समय से होता आ रहा है। इस मुकाबले में भी ऐसा ही हो रहा है। क्या हमारे बड़े नाम बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं भी?

परिस्थिति नहीं समझ पा रहे

भारतीय बल्लेबाज गेंद छोड़ते हुए बोल्ड हो रहे हैं। गिल के बाद पुजारा के साथ ऐसा हुआ। ऐसा तभी होता है जब बल्लेबाज पिच को नहीं समझ पा रहा है। ऑस्ट्रेलिया का कोई बल्लेबाज ऐसे आउट नहीं हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.