5 कारण क्यों वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लेगी टीम इंडिया, पड़ सकते लेने के देने!

Updated on 11-07-2023 02:21 PM
वेस्टइंडीज और भारत के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत बुधवार से हो रही है। यह भारत के लिए आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र का पहला मुकाबला भी होगा। 2002 के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत टेस्ट सीरीज नहीं हारा है। इस बार भी हारने की उम्मीद काफी कम है। लेकिन रोहित शर्मा और उनकी टीम वेस्टइंडीज तो हल्के में लेने का भूल नहीं कर सकती। ऐसे हम क्यों बोल रहे हैं? चलिए 5 कारण से आपको समझाते हैं।

घर में खेल रही वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज के लिए सबसे फायदे के बात है कि वह अपने घर में खेल रही। टेस्ट में कोई टीम कितनी भी कमजोर हो लेकिन घर में खेलने हमेशा एजवांटेज उसके पास होता है। टीम अपने हिसाब से पिच तैयार करवा सकती है। विपक्षी टीम को हमेशा एडजस्ट करना पड़ता है।

अनुभवहीन भारतीय तेज गेंदबाज

भारतीय टीम 5 तेज गेंदबाजों के साथ वेस्टइंडीज गई है। इसमें सिर्फ मोहम्मद सिराज ने 10 से ज्यादा टेस्ट खेले हैं। शार्दुल ने 9, उनादकट ने 2 जबकि नवदीप सेनी ने सिर्फ एक टेस्ट खेला है। मुकेश कुमार का डेब्यू भी नहीं हुआ है। इनमें से किसी के पास वेस्टइंडीज में खेलने का अनुभव नहीं है।

विराट और रोहित की फॉर्म

रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टीम के दो प्रमुख बल्लेबाज हैं। दोनों के बैट से रन नहीं निकल रहे। टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दोनों का बल्ला शांत था। वेस्टइंडीज के पिछले दौरे पर विराट ने सिर्फ 136 रन बनाए थे। रोहित 2016 के बाद वेस्टइंडीज में कोई टेस्ट मैच खेलेंगे।

टीम इंडिया के साथ विकेटकीपर की भी समस्या

ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद से टीम इंडिया टेस्ट में विकेटकीपर की परेशानी से जूझ रही है। केएस भरत विकेटकीपर तो अच्छे हैं लेकिन बल्लेबाजी में फिसड्डी साबित हो रहे। जबकि पंत बल्ले से मैच पलट सकते हैं। वेस्टइंडीज सीरीज से पहले टीम मैनेजमेंट के सामने विकेटकीपिंग को लेकर सवाल बने हुए हैं।

वेस्टइंडीज की तेज गेंदबाजी

वेस्टइंडीज की तेज गेंदबाजी में काफी अनुभव है। केमार रोच 77 तो शैनन गैब्रियल 58 टेस्ट खेल चुके हैं। अल्जारी जोसेफ के पास भी 28 टेस्ट का अनुभव है। भारत की बैटिंग में शुभमन गिल के साथ ही यशस्वी जायसवाल को वेस्टइंडीज में खेलने का अनुभव नहीं है। इसी वजह से रोहित सेना वेस्टइंडीज को हल्के में लेने का भूल नहीं करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.