5 ऐसे मौके जब क्रिकेट में खेल भावना और नियम को लेकर मचा बलाल

Updated on 03-07-2023 07:33 PM
एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान जॉनी बेयरस्टो के रन आउट को लेकर बवाल मचा हुआ है। हालांकि ऐसा पहली पहली बार नहीं है जब क्रिकेट के खेल में नियम और खेल भावना के कारण हुए विवाद ने सुर्खियां बटोरी हैं।

बेयरस्टो के रन आउट पर बवाल

एशेज सीरीज 2023 के दूसरे टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो जिस तरह से रनआउट हुए उसे लेकर खूब हंगामा हो रहा है। हालांकि नियम के मुताबिक अगर बात की जाए तो बेयरस्टो आउट थे जबकि इसी दौरान खेल भावना भी सामने आ जाती है क्यों बेयरस्टो अनजाने में अपने क्रीज से बाहर गए थे जो कि मैच के दौरान समान्य सी बात है लेकिन कोई भी टीम जीत के लिए अपनी विरोधी की छोटी सी छोटी चूक का फायदा उठाने से नहीं चूकती है। ऐसे में आइए जानते हैं क्रिकेट में ऐसे ही 5 विकेट विवाद जिस पर खेल भावना के कारण खूब हंगामा हुआ।

ऋषभ पंत भी हुए थे बेयरस्टो की तरह आउट

जॉनी बेयरस्टो की तरह ही साल 2016 में अंडर-19 विश्व कप के दौरान ऋषभ पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ रन आउट किया गया था। पंत अपना क्रीज छोड़कर बैटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनसे गेंद मिस हुई और वह विकेटकीपर के पास गई। कीपर को यह बात पता थी कि पंज अपने क्रीज से बाहर हैं और उन्हें विकेट की गिल्लियों को उड़ा दिया। पंत पूरी तरह से भोच्चके रह गए लेकिन नियम के अनुसार वह आउट दिए गए। उस समय भी खेल भावना को लेकर बहुत बातें हुई थी।

अश्विन और बटलर में हुआ था विवाद

रविचंद्रन अश्विन और जोस बटलर के बीच विवाद को भला कौन भुला सकता है। यह घटना मै जब अश्विन पंजाब किंग्स के लिए खेलते थे। आईपीएल 2019 की जब राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने गेंद छूटने से पहले अपने क्रीज से बाहर हो गए थे। ऐसे में अश्विन ने उन्हें मांकड रन आउट कर दिया। उस दौरान भी अश्विन को लेकर कहा गया कि उन्होंने खेल भावना का सम्मान नहीं किया।

दीप्ति के खेल भावना पर उठा था सवाल

दीप्ति शर्मा और चार्ली डीन का विवाद भी खूब सुर्खियों में रहा था। साल 2022 में इंग्लैंड टीम भारत के खिलाफ एक वनडे मुकाबले में जीत के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी थी तभी दीप्ति ने चार्ली डीन को मांकडिंग कर आउट कर दिया। मैच का यह टर्निंग पॉइंट्स साबित हुआ टीम को जीत मिली लेकिन दीप्ति शर्मा पर खेल भावना नहीं मानने का आरोप लगा जबकि उन्होंने सब कुछ नियम के मुताबिक ही किया था।

बेन फोक्स ने घटिया हरकत

साल 2019 में बेन फोक्स के आयरलैंड के खिलाफ एंडी बलबिरनी का स्टंपिंग भी कम सुर्खियों में नहीं रहा था। बेन फोक्स ने तो उस मैच में सारी हदें पार कर दी थी। बेन फोक्स काफी देर रुक कर बिलबर्नी का इंतजार किया और उन्होंने पैर हवा में उठाए उन्होंने स्टंपिंग कर दिया था। इसके बाद बेन फोक्स की खूब आलोचना हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.