सभी अवैध मकानों को ध्वस्त करने का आदेश
एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा सत्र में यमुना की तलहटी में भूमाफियाओं द्वारा बसाई गई आबादी का मामला उठाया था। इसके बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जांच के लिए कमिटी का गठन किया था। कमिटी ने जांच पूरी कर सरकार को रिपोर्ट सौप दी है और सरकार ने यहां बने सभी अवैध मकानों को ध्वस्त करने का आदेश जारी किया है। वहीं, संबंधित मामले को लेकर हमने डीटीपी एनफोर्समेंट अधिकारी राजेंद्र शर्मा और नगर निगम जॉइंट कमिश्नर शिखा से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।