कार में मिला 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपये नकद सौरभ शर्मा का, ईडी ने माना

Updated on 27-03-2025 02:10 PM
भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माना है कि भोपाल में लोकायुक्त पुलिस छापे के अगले दिन कार में मिला 52 किलो सोना और 11 करोड रुपए मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के ही थे। उसकी ईडी ने सोना और नकदी सहित 92 करोड रुपये की चल अचल संपत्ति मंगलवार को जब्त कर ली है। इसके पहले की संपत्तियों को मिलाकर अब तक 100 करोड़ 36 लाख रुपये की संपत्ति अटैच व जब्त की गई है।
  • ये संपत्तियां सौरभ शर्मा के स्वयं के नाम, उसके रिश्तेदारों व सहयोगियों के नाम और उनके नियंत्रित या स्वामित्व वाली फर्मों, कंपनियों या सोसाइटी के नाम पर अर्जित की गई थीं।
  • इन संपत्तियों को धन शोधन निवारण अधिनियम के अंतर्गत अटैच किया गया है।
  • ये संपत्तियां सौरभ के करीबी शरद जायसवाल, चेतन सिंह गौड़, अविरल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड, अविरल एंटरप्राइज़ेज प्राइवेट लिमिटेड, यूआर इंफ्रास्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम हैं।
  • बता दें कि ईडी ने लोकायुक्त पुलिस स्थापना, भोपाल द्वारा सौरभ शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी।
  • इसके अलावा, पहले की गई तलाशी और जब्ती की कार्रवाइयों के दौरान 8.29 करोड़ रुपये की बैंक में जमा राशि वाले खातों को फ्रीज किया गया था।
  • साथ ही 14.20 लाख रुपये नकद और 9.17 लाख रुपये मूल्य की चांदी जब्त की गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.