तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 57 प्रत्याशियों ने भरे निर्देशन पत्र

Updated on 31-10-2023 12:49 PM

अम्बिकापुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत सोमवार को नाम निर्देशन जमा करने का अंतिम दिन रहा। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 57 प्रत्याशियों ने निर्देशन पत्र जमा किए।

विधानसभा लुण्ड्रा से 15 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-09 लुण्ड्रा से कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र हेतु भारतीय जनता पार्टी से प्रबोध मिंज, हमर राज पार्टी से अनुक प्रताप सिंह टेकाम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ प्रीतम राम, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से इसीदोर तिर्की, आम आदमी पार्टी से अलेक्जेण्डर केरकेट्टा एवं राजीव लकड़ा, बहुजन समाज पार्टी से दिलीप सिंह गोंड, इण्डिया ग्रीन्स पार्टी से अफसाना सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया(मार्क्ससिस्ट) से बलबीर नागेश एवं बाल सिंह आंडिल्य तथा निर्दलीय से चक्रधारी सिंह, लीलाधर, उर्मिला सिंह, प्रमोद मिंज और लोभन राम पैंकरा ने नामांकन पत्र जमा किए।

विधानसभा अम्बिकापुर से 19 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अंबिकापुर से कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र हेतु इंडियन नेशनल कांग्रेस से टीएस सिंहदेव, भारतीय जनता पार्टी से राजेश अग्रवाल, हमर राज पार्टी से रामनन्दन पैंकरा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से बालसाय कोर्राम एवं रामकुमार सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से संतोष विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी से सुजान बिंद, गण सुरक्षा पार्टी एस्तर खलखो, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से अब्दुल माजिद तथा निर्दलीय प्रत्याशी में अनिल श्रीवास्तव, मीरा रवि, क्रान्तिकुमार रावत, राकेश कुमार साहू, वसीम अकरम, कृष्ण नन्दन सिंह, सुनील कुमार पलसकर, प्रदीप अग्रवाल, मुकेश गोस्वामी, संदीप खलखो नामांकन पत्र जमा किए।

विधानसभा सीतापुर से 23 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर से कुल 23 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र हेतु नामांकन दाखिल करने में इंडियन नेशनल कांग्रेस से अमरजीत भगत, भारतीय जनता पार्टी से रामकुमार टोप्पो, राजाराम भगत एवं सेतराम बड़ा, आम आदमी पार्टी से मुन्नालाल टोप्पो एवं प्रियंका बंसोड़, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से जेम्स टोप्पो, बहुजन समाज पार्टी से प्रकाश कुमार किस्पोट्टा, बहुजन मुक्ति पार्टी से निर्मल कुजूर, हमर राज पार्टी से कमलनाथ सिंह तथा निर्दलीय से रामकुमार किंडो, रामकुमार लकड़ा, अनिल मिंज, आजाद भगत, संतोष कुमार खेम्स, रामाधार सिंह, रामकुमार एक्का, विपिन बिहारी, शांति देवी, बालमदीना, फ्रांसीस एक्का, चक्रधर पैंकरा, बसंत कुमार घीचा ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.