6 महीने प्रेग्नेंट Divyanka Tripathi की हुई गोदभराई, दोस्त ने एक्ट्रेस को अपने घर पर दिया सरप्राइज

Updated on 23-03-2026 03:49 PM
टीवी की दुनिया की सुपरस्टार दिव्यांका त्रिपाठी मां बनने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति-एक्टर विवेक दहिया के साथ फोटोज और वीडियो शेयर किया था। साथ ही नए यूट्यूब चैनल का ऐलान भी किया था। अब उनकी गोदभराई की रस्म हुई है, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी ने बेबी शावर की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर नहीं की हैं। लेकिन उनकी दोस्त और एक्ट्रेस किरण गिरी ने अंदर की झलकियां लोगों को दिखाई हैं। उन्होंने सरप्राइज के तौर पर इसे अपने घर पर रखा थां, जहां पर किरण के परिवार के लोग और दोस्त नजर आ रहे हैं। गोदभराई का आयोजन अभी 'ये है मोहब्बतें' एक्ट्रेस की तरफ से होना बाकी है।

दिव्यांका त्रिपाठी का बेबी शावर

फोटोज में दिव्यांका ने 'मॉम टू बी' का शैश पहन रखा है और बैकग्राउंड को सजाया गया है। सामने टेबल पर दो केक रखे हैं, जिसमें से एक पर एक्ट्रेस और विवेक की फोटो छपी है। वहीं, दूसरे में टेडी बियर बना है। इस दौरान बालों में गजरा लगाए एक्ट्रेस कैमरे पर बेबी बंप पकडे पोज दे रही हैं और मुस्कुरा रही हैं। विवेक भी इस दौरान नजर आ रहे हैं। इसको शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'दिव्यांका और विवेक के लिए बहुत एक्साइटेड हूं, वह जीवन के नए पड़ाव पर हैं। उनके नए सफल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।'

दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी

दिव्यांका त्रिपाठी और किरण गिरी ने एक साथ टीवी शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में काम किया था, जो साल 2006 में ऑनएयर हुआ था। इसमें एक्ट्रेस को शरद मल्होत्रा को अपोजिट देखा गया था। इसमें काम्या पंजाबी भी अहम भूमिका में थीं। कपल ने शादी के 10 साल बाद 19 मार्च को प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। इन्होंने बहुत प्यारा मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था, जिस पर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया था।

दिव्यांका त्रिपाठी 6 महीने प्रेग्नेंट

दिव्यांका और विवेक की मुलाकात, एकता कपूर के शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी और यहीं पर दोनों की दोस्ती हुई। फिर प्यार हुआ और बाद में इन्होंने शादी कर ली। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के बारे में सबसे पहले पति को बताया था। विक्की लालवानी से बातचीत में उन्हंने कहा था कि वह 6 महीने प्रेग्नेंट हैं। जून में उनकी डिलीवरी मुंबई में होगी। उन्होंने इस खुशखबरी को छह महीने तक सबसे छिपाकर रखा और वह इसमें कामयाब भी रहीं।

दिव्यांका त्रिपाठी का अफेयर-शादी

दिव्यांका त्रिपाठी भोपाल की रहने वाली हैं। वह 'फोर्ब्स इंडिया' की 'सेलिब्रिटी 100' लिस्‍ट में अपनी जगह बना चुकी हैं और उनका विवेक से पहले को-एक्टर शरद महल्होत्रा के साथ अफेयर रह चुका है। 8 साल डेट करने के बाद इनका ब्रेकअप हो गया था। इस दौरान वह काफी टूट गई थीं, जिसके बारे में कई इंटरव्यूज में बात भी कर चुकी हैं। फिर 8 जुलाई, 2016 में इन्होंने शादी की और आज खुशहाल जीवन जी रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.