MP में 60 लाख स्टूडेंट्स को आज मिलेगी स्कॉलरशिप

Updated on 14-12-2024 01:15 PM

स्कूल शिक्षा विभाग की समेकित छात्रवृत्ति योजना के तहत शनिवार को पहले चरण में 60 लाख विद्यार्थियों को 332 करोड़ रुपये मिलेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव मऊगंज जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से यह राशि ट्रांसफर करेंगे। राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

इधर, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए नियमित शिक्षकों के रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया इसी माह पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

6 विभागों की लगभग 20 स्कॉलरशिप दी जा रही

प्रदेश में समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के तहत समेकित छात्रवृत्ति योजना लागू की गई है, जिसका क्रियान्वयन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिन विभागों की छात्रवृत्ति ट्रांसफर की जाएगी, उनमें स्कूल शिक्षा के अलावा अनुसूचित जाति कल्याण, जनजातीय कल्याण, विमुक्त घुमक्कड़ और अर्द्ध-घुमक्कड़, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और सामाजिक न्याय विभाग शामिल हैं।

समेकित छात्रवृत्ति योजना में प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को वर्तमान में 6 विभागों की लगभग 20 प्रकार की छात्रवृत्ति शिक्षा पोर्टल के माध्यम से स्वीकृत की जा रही है।

छात्रवृत्ति योजना में हर विद्यार्थी का नाम समग्र यूनिक आईडी के आधार पर उसके स्कूल के कोड के साथ मैपिंग कर कक्षावार, स्कूलवार नामांकन ऑनलाइन किए जाने का सिस्टम शिक्षा पोर्टल एनआईसी के माध्यम से तैयार किया गया है।

अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था इसी माह

प्रदेश के शासकीय स्कूलों में नियमित शिक्षकों की उपलब्धता न होने पर शैक्षणिक व्यवस्था के संचालन के लिए अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में अधिकांश विद्यालयों में पूर्व से कार्यरत एवं शाला विकल्प चयन के माध्यम से अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की जा चुकी है। दिसंबर माह में होने वाली रिक्तियों पर अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं।

अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था के लिए जीएफएमएस पोर्टल पर शाला प्रभारी के लॉगइन पर विकासखंड पैनल की मेरिट सूची उपलब्ध कराई गई है। इस सूची के आधार पर अतिथि शिक्षकों के आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर उसी विद्यालय में बुलाया जा सकेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.