रमन, गिरीश समेत 61 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव

Updated on 24-10-2023 04:26 PM

राजनांदगांव। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 61 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थी, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से 29 अभ्यर्थी, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से 12 अभ्यर्थी एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थी के बीच निर्वाचन होगा। निर्वाचन लडऩे वाले सभी 61 अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह का आबंटन कर दिया गया है। मतदान 7 नवम्बर को और मतगणना 3 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 - डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति)

निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की संख्या 10

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 - डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी बहादुर कुर्रे को हाथी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अभ्यर्थी लोकनाथ भारती को वर्ग में हल जोतता किसान, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी विनोद खांडेकर को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी हर्षिता स्वामी बघेल को हाथ, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अभ्यर्थी नारायण जगने को बाँसुरी, आजाद जनता पार्टी के अभ्यर्थी रामसाय राठौर को गन्ना किसान, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी विक्की कुमार चेलक को नारियल फार्म, निर्दलीय अभ्यर्थी नितिन कुमार भाण्डेकर को एअरकंडीशनर, निर्दलीय अभ्यर्थी विनायक धमगाये को अलमारी एवं निर्दलीय अभ्यर्थी हेम कुमार सतनामी को सेब चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव

निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की संख्या 29

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी गिरीश देवांगन को हाथ, बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी बिंदू फूले को हाथी, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी डॉ. रमन सिंह को कमल, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के अभ्यर्थी ढालचंद साहू को कोट, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी देबीलाल सिरमौर को नारियल फार्म, रिपब्लिकन पक्ष (खोरिपा) के अभ्यर्थी प्रतिमा वासनिक को कलम की निब सात किरणों के साथ, शक्ति सेना (भारत देश) के अभ्यर्थी फूलेश्वरी साहू को गैस सिलेण्डर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अभ्यर्थी मनीष देवांगन को छड़ी, समाजवादी पार्टी के अभ्यर्थी राजकुमार को साइकिल, आजाद जनता पार्टी के अभ्यर्थी विमल अग्रवाल को गन्ना किसान, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अभ्यर्थी वेंकट वर्मा को बाँसुरी, निर्दलीय अभ्यर्थी गुरप्रीत सिंह चहल को भाला फेंक, निर्दलीय अभ्यर्थी चन्द्रमणी वर्मा को चपाती रोलर, निर्दलीय अभ्यर्थी दीपा लव रामटेके को लैपटॉप, निर्दलीय अभ्यर्थी  प्रयाग साहू को अलमारी, निर्दलीय अभ्यर्थी माखन यादव को हॉकी और बाल, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री मूलचंद साहू को सेब, निर्दलीय अभ्यर्थी मृत्युंजय तिवारी को ऑटो-रिक्शा, निर्दलीय अभ्यर्थी युसुफ भाई मनिहार को जूता, निर्दलीय अभ्यर्थी राकेश तिवारी को सितार, निर्दलीय अभ्यर्थी राकेश यादव को ब्लैक बोर्ड, निर्दलीय अभ्यर्थी राजेन्द्र कुमार भारती को एअर कंडीशनर, निर्दलीय अभ्यर्थी राहुल जैन को सिलाई की मशीन, निर्दलीय अभ्यर्थी रूपेश दास मानिकपुरी को बेबी वॉकर, निर्दलीय अभ्यर्थी लोकनाथ साहू को चूडिय़ॉ, निर्दलीय अभ्यर्थी विजय साहू को फलों से युक्त टोकरी, निर्दलीय अभ्यर्थी विरेन्द्र दीवान ''नांदगांव के संगवारी को मोतियों का हार, निर्दलीय अभ्यर्थी विशेष धमगाये को गुब्बारा एवं निर्दलीय अभ्यर्थी सुदेश टीकम को डीजल पम्प चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव

निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की संख्या 12

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी दलेश्वर साहू को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी भरत लाल वर्मा को कमल, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अभ्यर्थी मुकेश कुमार साहू को वर्ग में हल जोतता किसान, हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी छत्तर राम चन्द्रवंशी को बाल्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी नरेश मोटघरे को आरी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अभ्यर्थी हिरदेराम साहू को बाँसुरी, निर्दलीय अभ्यर्थी  मदन लाल टन्डन को स्पैनर, निर्दलीय अभ्यर्थी रमेश कुमार वर्मा को अलमारी, निर्दलीय अभ्यर्थी ललित कुमार मारकण्डे को एअरकंडीशनर, निर्दलीय अभ्यर्थी विक्रम लहरे को सेब, निर्दलीय अभ्यर्थी सुमित बंजारे को हॉकी और बॉल एवं निर्दलीय अभ्यर्थी हेमंत कुमार सिन्हा को ब्लैक बोर्ड चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77- खुज्जी

निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की संख्या 10

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77- खुज्जी अंतर्गत बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी गजेन्द्र कुमार मंडावी को हाथी, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी गीता घासी साहू को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी भोलाराम साहू को हाथ, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अभ्यर्थी विनोद पुराम को वर्ग में हल जोतता किसान, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी दीनूराम जांगड़े को नारियल फार्म, हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी ललिता कंवर को बाल्टी, निर्दलीय अभ्यर्थी चैनू राम जांगड़े को कप और प्लेट, निर्दलीय अभ्यर्थी देवव्रत खोब्रागढ़े को बैटरी टार्च, निर्दलीय अभ्यर्थी रमशीला सोनबोइर को चूडिय़ाँ एवं निर्दलीय अभ्यर्थी संदीप मेश्राम को एअरकंडीशनर चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.