आरटीई के तहत 66 हजार बच्चों को मिला पहली पसंद का स्कूल, 27 हजार सीटें अब भी रिक्त

Updated on 19-03-2024 02:12 PM
भोपाल। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रदेशभर के 23 हजार निजी स्कूलों में 1.12 लाख सीटों पर 84 हजार 795 बच्चों को लाटरी निकालकर उन्हें स्कूल आवंटित किया गया। अब भी 27 हजार 305 सीटें खाली हैं। इसमें साढ़े 66 हजार को पहली पसंद का, साढ़े नौ हजार को दूसरी, पांच हजार को तीसरा और डेढ़ हजार को चौथे पसंद का स्कूल आवंटित किया गया। जिनको स्कूल का आवंटन हुआ है, वे आरटीई पोर्टल से आवंटन पत्र डाउनलोड करके 22 मार्च तक स्कूल में प्रवेश ले सकते हैं।

मोबाइल एप से रिपोर्टिंग करना अनिवार्य

प्रवेश के लिए उपस्थित होने पर संबंधित स्कूल द्वारा आरटीई मोबाइल एप से एडमिशन रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है, क्योंकि जिनकी एप से रिपोर्टिग नहीं होगी, वह प्रवेश मान्य नहीं होगा। अभिभावकों से अपील की गई है कि बच्चे के स्कूल में उपस्थिति के समय ही स्कूल द्वारा मोबाइल एप से फोटो लेना एवं ओटीपी के माध्यम से एडमिशन रिपोर्टिंग अवश्य करें। प्रथम चरण में आवंटित स्कूल में यदि प्रवेश नहीं लेना चाहते हैं तो जिन स्कूलों में सीटें रिक्त रह जाएंगी, उन स्कूलों की च्वाइस दर्ज कर सकेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस का कहना है कि पहली व दूसरी पसंद के स्कूलों में ही अभिभावक बच्चों का एडमिशन कराते हैं, इसलिए आरटीई के तहत सीटें खाली रह जाती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.