6,6,6,6,6... RCB बल्लेबाज ने एक ओवर में जड़े 5 छक्के, युवराज सिंह बनने से रह गए एक कदम दूर

Updated on 23-06-2023 07:57 PM
इंग्लैंड: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग की तरह ही इंग्लैंड में विटेलिटी ब्लास्ट खेला जाता है। इस घरेलू टी20 लीग में भी कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं। ऐसे में इस सीजन सरे और मिडलसेक्स के बीच 22 जून को विटेलिटी ब्लास्ट का 100वां मैच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने जमकर रनों की बारिश की। यह एक हाई स्कोरिंग मैच रहा। इस मुकाबले में 500 से ज्यादा रन बने। लेकिन इसके बावजूद सबसे ज्यादा सुर्खियां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज ने बटोरी, जिसने लगातार 5 गेंदों में 5 छक्के जड़ दिए।

विल जैक्स ने बैक टू बैक लगाए 5 छक्के
इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज विल जैक्स विटेलिटी ब्लास्ट में सरे के लिए खेल रहे हैं। ऐसे में उन्होंने मिडलसेक्स के खिलाफ अपनी तूफानी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने इस मुकाबले में एक ही ओवर में लगातार 5 छक्के भी जड़ दिए। यानी 5 गेंदों पर 30 रन। वह एक ओवर में 6 छक्के लगाने से सिर्फ एक कदम दूर रह गए। विल जैक्स ने यह कमाल ल्यूक हॉलमैन के ओवर में किया। वह अगर 6 छक्के उस ओवर में जड़ देते तो उनका नाम भी युवराज सिंह, हर्शल गिब्स जैसे दिग्गजों के साथ जुड़ जाता, जिन्होंने पहले यह कारनामा किया था।

जैक्स ने 45 गेंद में जड़े 96 रन
सरे के लिए पारी का आगाज करते हुए आरसीबी के बल्लेबाज विल जैक्स ने कोहराम मचा दिया। उन्होंने 45 गेंदों का सामना कर 213 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बनाए। जैक्स ने इस पारी में 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े थे। वह अपने शतक से सिर्फ 4 रन से चूक गए।

चोटिल होने के चलते नहीं खेल पाए थे आईपीएल 2023
आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विल जैक्स को 3.2 करोड़ रूपये में खरीदा था। हालांकि चोटिल होने की वजह से जैक्स आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं बन पाए थे। लेकिन उनकी यह पारी देख आरसीबी उन्हें अगले सीजन से पहले रिटेन करने की बात पर ध्यान जरूर दे सकती है।

मिडलसेक्स ने चेज किया 253 का टारगेट
ओवल में खेले गए सरे और मिडलसेक्स के मैच में मिडलसेक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में सरे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 252 रन बोर्ड पर लगा दिए। गौरतलब है कि मिडलसेक्स ने 253 रन का विशाल स्कोर 19.2 ओवर में 7 विकेट रहते चेज कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.