सुशासन तिहार शिविर में 667 आवेदनों की प्राप्ति, 116 मामलों का मौके पर निराकरण

Updated on 06-06-2026 12:43 PM

धमतरी। राज्य शासन की जनकल्याणकारी मंशा के अनुरूप आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज विकासखंड धमतरी की ग्राम पंचायत कोड़ेगांव (बी.) में क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अकलाडोंगरी, अरौद (डु.), चिखली, तिर्रा, कोड़ेगांव (रै.), मोंगरागहन एवं कोड़ेगांव (बी.) सहित सात ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

    इस अवसर पर विधायक  ओंकार साहू ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर समस्याओं का निराकरण करना सुशासन की वास्तविक पहचान है तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

  पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान होने से ग्रामीणों के समय और संसाधनों की बचत हो रही है तथा प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

    उन्होंने कहा कि हमने अभी विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया है। जिसमें शेड निर्माण भी शामिल है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं का जानकारी और लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए तत्पर हैं। इनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मछुआ भाईयों को भी योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है।

    कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ निराकरण करना है। उन्होंने बताया कि डूबान क्षेत्र की आजीविका संबंधी चुनौतियों के समाधान के लिए डूबान क्षेत्र के विकास और आजीविका संवर्धन के लिए शासन,प्रशासन प्रतिबद्ध  है । ग्रामीणों को मत्स्य पालन से जोड़ा गया है, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि मछुआ समिति की मांगों के अनुरूप मत्स्य पालन सुविधाओं का विस्तार किया गया है तथा डूबान क्षेत्र में धान उपार्जन केंद्र की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

  कलेक्टर  श्री मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं कौशल विकास के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा वंचित पृष्ठभूमि की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रति वर्ष 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह स्कॉलरशिप स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए दी जाती है। जिसका लाभ डूबान क्षेत्र के विद्यार्थी भी ले सकते हैं। साथ ही विद्यार्थियों को साइंस पार्क, मधुरिमा, लाइवलीहुड सेंटर एवं बड़ौदा आरसेटी का भ्रमण कराया गया है ताकि वे कौशल प्रशिक्षण के प्रति प्रेरित हो सकें। उन्होंने बताया कि कोड़ेगांव (बी.) में बीएसएनएल एवं जियो मोबाइल टॉवर स्थापना तथा अकलाडोंगरी में कॉलेज एवं आईटीआई खोलने के प्रस्ताव भी भेजे गए हैं।

    कार्यक्रम के दौरान तिर्रा, कोलियारी, बरबांधा एवं हरफर में लगभग 26 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। साथ ही हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, मत्स्य पालन एवं पशुपालन ऋण स्वीकृति आदेश, किसान क्रेडिट कार्ड, सुपोषण किट, आयुष्मान कार्ड तथा निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

  शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 667 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 641 मांगें एवं 26 शिकायतें शामिल थीं। इनमें से 116 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को तत्काल राहत प्रदान की गई, जबकि शेष प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों से अधिकाधिक पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  पीयूष तिवारी, नोडल अधिकारी  आर.एन. राठौर, जनपद पंचायत धमतरी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री वर्षा रानी चिकनजुरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। अतिथियों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली तथा हितग्राहियों से संवाद किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.