स्कूली बच्चों ने रंगोली के जरिए दिया स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का संदेश

Updated on 22-09-2026 12:29 PM

गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में गरियाबंद जिले के विकासखंड देवभोग के विभिन्न विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जनजागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं।

अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक और संदेशपरक रंगोलियां बनाईं। रंगोलियों के माध्यम से कूड़ा-कचरा को डस्टबिन में डालने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। बच्चों की इस रचनात्मक पहल से ग्रामीणों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। वहीं शाम के समय ग्रामीण क्षेत्रों में दीप प्रज्वलित कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। ग्रामीणों और युवाओं ने मिट्टी के दीये जलाकर स्व सहायता समूह 2026’ और ‘स्वच्छ गरियाबंद’ की आकर्षक आकृतियां तैयार कीं। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला समन्वयक  परवेज हनफी ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत किया जा रहा है। अभियान में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों सहित विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी हो रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए लोगों की सहभागिता से गांवों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और स्वच्छ एवं सुंदर गरियाबंद की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ में सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  जिला चिकित्सालय गरियाबंद स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में अब तक 3 हजार 876 बच्चों को भर्ती कर उपचार, पोषक आहार एवं विशेष देखभाल के माध्यम से कुपोषण से…
 22 September 2026
गरियाबंद । /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रणबीर शर्मा ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिलों के 800 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तीर्थयात्रा…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों…
 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
Advt.