7 सहेलियां और 80 का उधार, रसोई के हुनर से खड़ा किया 16,000 करोड़ का कारोबार

Updated on 23-08-2023 02:01 PM
नई दिल्ली: 'शादी, उत्सव या हो त्योहार लिज्जत पापड़ हो हर बार… कर्रम कुर्रम - कुर्रम कर्रम...।' बचपन में आपने भी ये जिंगल सुना होगा। उस वक्त यह एड बच्चे-बड़े सबकी जुबां पर था। विज्ञापन के साथ-साथ पापड़ का स्वाद भी लोगों को खूब भाया। उस दौर में पापड़ मतलब लिज्जत (Lijjat) बन चुका था। आज भी अगर आप पापड़ लेने दुकान जाते हैं तो आपके मुंह से सबसे पहला नाम लिज्जत का ही निकलता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि करोड़ों की कंपनी लिज्जत की शुरुआत महज 80 रुपये के निवेश से हुई थी।

7 सहेलियों ने रखी थी नींव

गुजरात की रहने वाली सात महिलाओं ने अपने खाली वक्त को काटने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसके नतीजे के बारे में किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था। बात है साल 1959 की। मुंबई के गिरगांव में रहने वाली 7 सहेलियों जसवंती बेन, पार्वतीबेन रामदास ठोदानी, उजमबेन नरानदास कुण्डलिया, बानुबेन तन्ना, लागुबेन अमृतलाल गोकानी, जयाबेन विठलानी ने दिन के समय खाली वक्त में कुछ काम करने का फैसला किया। उन्होंने तय किया कि वो घर की छत पर पापड़ बनाकर बेचने का काम करेंगी। उनकी मदद पुरुषोत्तम दामोदर दत्तानी ने की। अपनों से ही 80 रुपये उधार लेकर उन्होंने उड़द की दाल, हींग ,मसाले आदि खरीदें और घर की छत पर पापड़ बनाने का काम शुरू कर दिया।

पहली कमाई 50 पैसे
पहले दिन उन लोगों ने पापड़ के कुल 5 पैकेट बनाए। उसे बाजार में बेचा तो कमाई महज 50 पैसे की हुई। 1959 में यह आठ आना कहलाता था। उस समय आठ आना भी बड़ी रकम हुआ करती थी। पहली कमाई ने सातों सहेलियों में उत्साह भर दिया। इसके बाद मुनाफा धीरे-धीरे एक रुपया, 10 रुपये, 100 रुपये और 6,000 रुपये तक पहुंच गया। साल 1959 में लिज्जत पापड़ ने 6,000 रुपये की कमाई की। उन्होंने इन पैसों का इस्तेमाल मार्केटिंग या विज्ञापन करने के बजाए पापड़ की गुणवत्ता को और सुधारने में किया। धीरे-धीरे काम बढ़ा, लोग जुड़ने लगे। जिसके बाद उन्होंने को-ऑपरेटिव सोसाइटी रजिस्टर करवा लिया। यही सोसाइटी लिज्जत पापड़ का पूरा संचालन करती है। साल 1962 में संस्था का नाम ‘श्री महिला गृह उद्योग लिज्जत पापड़’ रखा गया।

45,000 महिलाओं को मिला काम
आज लिज्जत पापड़ के साथ 45 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी है, जो कंपनी में अपनी-अपनी भूमिका निभा रही हैं। संस्था में हर कोई एक दूसरे को 'बहन' कहकर संबोधित करते हैं। यहां सुबह साढ़े 4 बजे से काम शुरू हो जाता है। देशभर में 60 से ज्यादा सेंटर हैं, जहां पापड़ बनाया जाता है, लेकिन खास बात की हर जगह का स्वाद एक जैसा होता है। साल 2002 के दौरान लिज्जत पापड़ ने 300 अरब डॉलर का रेवेन्यू जेनरेट किया था। 40 हजार से अधिक कर्मचारी यहां काम करते हैं। देशभर में 62 डिवीजन और सेंटर्स हैं। साल 2022 में इसका नेटवर्थ 1,600 करोड़ रुपये रहा। अब तक लिज्जत के नाम से 5.5 अरब पापड़ बेचे जा चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.