एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने 731 हेलिपैड बनेंगे:110 करोड़ रुपए का आएगा खर्च

Updated on 01-06-2024 11:47 AM

गंभीर मरीजों को बड़े शहरों में उपचार के लिए एयर लिफ्ट कराने और आम आदमी को वायु सेवा का लाभ देने के लिए राज्य सरकार प्रदेश के हर ब्लाक में तीन हेलिपैड बनाएगी। इस निर्णय के बाद प्रदेश में कुल 939 हेलिपैड तैयार होंगे।

जिसमें से 208 हेलिपैड पहले से मौजूद हैं और ये सभी फंक्शनल पोजिशन में हैं। इसलिए 731 नए हेलिपैड बनाने का काम जल्द शुरू होगा जिसको लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने लोक निर्माण विभाग को हेलिपैड की जगह चिह्नित कर सूची देने के लिए कहा है। इन नए हेलिपैड के बनने पर 110 करोड़ रुपए का खर्च होगा।

प्रदेश के सभी 313 विकासखंडों में हेलिपैड बनाए की तैयारी की जा रही है। हर विकासखंड में कम से कम तीन हेलिपैड बनाने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को जिलों में अस्थायी हेलिपैड बनवाने के निर्देश दिए हैं ताकि सीएम यादव अपने कार्यक्रम के दौरान कम से कम समय में गांवों और ब्लाक मुख्यालयों में पहुंच सकें।

विमानन विभाग को भी सीएम के दौरे के मद्देनजर एलर्ट रहने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने पीडब्ल्यूडी और विमानन विभाग से कहा है कि प्रदेश के सभी विकासखंडों में पक्के हेलिपैड बनाने के लिए कम से कम तीन स्थानों को चुना जाए और इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को दी जाए। ये हेलिपैड ऐसे स्थान पर चिन्हित किए जाएं जहां से विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दूरस्थ गांवों तक कम से कम समय में पहुंचा जा सके।

जहां हेलिपैड बने उनकी भी जानकारी दें

सीएम के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह ने इसको लेकर पीएस पीडब्ल्यूडी को नोटशीट भेजी है। सीएम कार्यालय ने लोक निर्माण विभाग से यह भी कहा है कि जिन स्थानों पर हेलिपैड का चिह्नांकन किया जाए वहां पक्के हेलिपैड बने हैं या बनाए जा रहे हैं। इसकी सूची भी सीएम सचिवालय को विभाग की ओर से भेजी जाए।

प्रदेश में पहले से हैं 218 हेलिपैड

प्रदेश में अलग-अलग विकासखंडों में पहले से कुल 218 हेलिपैड बने हुए हैं। इसमें से 208 हेलिपैड फंक्शनल हैं जैसा कि सरकार ने पीडब्ल्यूडी को बनाने के लिए कहा है। वहीं दस हेलिपैड नान फंक्शनल हैं। इनमें से 87 का सरफेस पक्की डामर वाला है जबकि 131 हेलिपैड कांक्रीट के बने हुए हैं।

एक हेलिपैड पर कम से कम 15 लाख का खर्च

लोक निर्माण विभाग के अफसरों के अनुसार एक हेलिपैड बनाने में कम से कम 15 लाख रुपए का खर्च आएगा और यह 20 लाख रुपए तक भी हो सकता है। इसमें सबसे जरूरी यह है कि इसके लिए 270 मीटर फनल एरिया उपलब्ध हो और जमीन सरकारी हो। साथ ही डीजीसीए की गाइडलाइन के अनुरूप हो तभी हेलिपैड बन सकेंगे।

हेलिपैड बनने के फायदे

मुख्यमंत्री कार्यालय ने हेलिपैड बनाने के लिए जगह चिन्हित करने को कहा है लेकिन अभी इनके निर्माण का उद्देश्य साफ नहीं किया है पर माना जा रहा है कि इसके पीछे कई सुविधाओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

1. सभी विकासखंड में हेलिपैड के निर्माण से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस उड़ान योजना का सपना भी पूरा हो सकेगा जिसमें गांव के आम आदमी अपनी सामर्थ्य के आधार पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर वायु सेवा के जरिये आ जा सकेंगे।

2. मरीजों को एयर लिफ्ट कर उपचार की सुविधा भी पीएम एयर एंबुलेंस स्कीम के जरिये दी जा सकती है।

3. हेलिपैड के माध्यम से लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव योजनाओं की मैदानी रिपोर्ट लेने गांवों का भी दौरा कर सकते हैं।

एमपी में यहां हवाई अड्डे और हवाई पट्टियां

विमानन विभाग के अनुसार प्रदेश में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो में एयरपोर्ट है। वहीं रीवा में प्रदेश का छठा एयरपोर्ट तैयार हो रहा है। इसके अलावा नीमच, रतलाम, खरगोन, खंडवा, शिवपुरी, गुना, टेकनपुर (ग्वालियर), सागर (ढाना), दमोह, सतना, सीधी, लालपुर (शहडोल), छिंदवाड़ा, नागदा, (दताना) उज्जैन, झाबुआ, बिरवा (बालाघाट), सकरिया (पन्ना), पचमढ़ी, उमरिया, सिवनी, मंडला, दतिया, मंदसौर, सिंगरौली में हवाई पट्टियां हैं। इसमें शहडोल, नागदा, टेकनपुर (ग्वालियर), दमोह की हवाई पट्टियां निजी जमीन पर बनाई गई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.