3 साल में 779% रिटर्न, सुजलॉन एनर्जी ने किया निवेशकों को मालामाल, जानिए कितना बड़ा है यह ग्रुप

Updated on 18-09-2023 02:02 PM
नई दिल्ली : सुजलॉन ग्रुप रिन्यूएबल, एनर्जी सॉल्यूशंस में एक ग्लोबल लीडर है। यह ग्रुप 17 देशों में 20 गीगावाट से अधिक की पवन ऊर्जा क्षमता के साथ काम करता है। सुजलॉन ग्रुप का मुख्यालय पुणे में है। ग्रुप में सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड और सब्सिडियरीज शामिल हैं। ग्रुप के पास दुनियाभर में इन-हाउस आरएंडडी सेंटर्स हैं। साथ ही ग्रुप की भारत में 14 मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं। सुजलॉन का इंडस्ट्री में 28 वर्षों का ट्रैक रिकॉर्ड है। कंपनी के पास लगभग 6,000 कर्मचारियों की डायवर्सिफाइड वर्कफोर्स और भारत में 14 गीगावाट से ज्यादा के विंड एनर्जी एसेट के रूप में सबसे बड़ा सर्विस पोर्टफोलियो शामिल है। इसके अतिरिक्त ग्रुप के पास भारत के बाहर लगभग 6 गीगावाट की स्थापित क्षमता है, जिसमें लेटेस्ट एडिशन 3 मेगावाट सीरजी विंड टर्बाइन टेक्नोलॉजी प्लैटफॉर्म है।

निफ्टी अल्फा 50 इंडेक्स में होगा शामिल


15 सितंबर, 2023 को एनएसई ने घोषणा की है कि सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (Suzlon Energy) को 29 सितंबर, 2023 से निफ्टी अल्फा 50 इंडेक्स में शामिल किया जाएगा। सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड ने हाल ही में अपने शानदार Q1FY24 परिणामों की घोषणा की थी। इसके अनुसार कंपनी की बिक्री में Q1FY23 की तुलना में मामूली 2.17% की गिरावट आई और यह 1,351 करोड़ रुपये रही। जबकि कंपनी का परिचालन लाभ 7% घटकर 199 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह, कंपनी का शुद्ध लाभ Q1FY23 के 2,433 करोड़ रुपये की तुलना में 101 करोड़ रुपये रहा। यहां यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कंपनी की Q1FY23 में 2,472 करोड़ रुपये की अन्य आय थी।

3 साल में 779% रिटर्न


कंपनी ने पिछले एक साल में 208% और पिछले 3 वर्षों में 779% का शानदार रिटर्न दिया है। इसके अलावा कंपनी पिछले 3 वर्षों में अपनी बिक्री 26% (सीएजीआर) से और इसी अवधि में शुद्ध लाभ 27% (सीएजीआर) से बढ़ाने में सक्षम रही है। सोमवार को कंपनी के शेयरों में 3% से अधिक की तेजी आई और इंट्राडे में इसने 25.05 रुपये का उच्च स्तर बनाया। निवेशक इस ट्रेंडिंग स्टॉक पर नजर रख सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.