सिंगापुर में 7 वां अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन का आयोजन

Updated on 20-10-2024 12:04 PM
एक जुट होकर समाज को एक आदर्श स्थिति में लाने का प्रयास करें : डा आर एच लता
योग एवं इंडस्ट्रीज में बेहतर योगदान के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण कार्यों के लिए डा लता विशेष रूप से सम्मानित

भोपाल। 7 वां अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन सिंगापुर व्यासा सिंगापुर और हाई कमीशन आफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सिंगापुर में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ एच आर नागेन्द्र कुलाधिपति एस व्यासा रहे। जबकि 
कार्यक्रम के आयोजक डा मनोज ठाकुर रहे। इस कार्यक्रम में डॉ आर एच लता को योग कर्मसु कौशलम के कारण विशेष रुप से सम्मानित किया गया है। डा लता को यह सम्मान एक योगिनी के तौर पर योग के साथ - साथ इंडस्ट्रीज में भी बेहतर कार्य  प्रदर्शन और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने के कारण दिया है। 
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में डा आर एच लता ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से आज आपसे अपनी एक बात कहना चाहती हूं । मुझे हमेशा यह महसूस हुआ की मातृ शक्ति योग के क्षेत्र में अपनी विशेष सेवाएं दे रही है और वह अपनी स्वभाव के अनुसार सबको जोड़ के रखने का कार्य करती है । उसका समाज में एक बहुत बड़ा योगदान है । आज समय ऐसा आ गया है कि इस जोड़ने की प्रवृत्ति की बहुत जरूरत है। मैं सभी मातृशक्ति से कहना चाहती हूं कि वह अपने कार्यों को और गति दें तथा एक जुट होकर समाज को एक आदर्श स्थिति में लाने का प्रयास करें। डा लता ने बताया कि इसके लिए मैंने भी प्रयास किया है । मैं योगिनी बहनों के उत्साह और संवर्धन के लिए हर साल एक अतंराष्ट्रीय योगिनी अवार्ड आयोजित करती हूं। यह अवॉर्ड उन सभी योगिनी के लिए होता है जो अपना अच्छा योगदान समाज में दे रही हैं ।उनको ढूंढना, उनको चिन्हित करना और उनका सम्मान करना, पिछले 4 साल से यह कार्यक्रम चल रहा है। 

प्रयागराज कुंभ में होगा 2025 का योगिनी अवॉर्ड:

इस अवसर पर डा लता ने बताया कि इस साल हमारा अंतरराष्ट्रीय योगिनी अवार्ड फिर से परमार्थ निकेतन के साथ 2025 को आयोजित होगा । उन्होंने कहा कि यह विशेष खुशी की है कि इस बार यह कार्यक्रम प्रयागराज महाकुंभ में आयोजित होगा। मैं सभी मातृशक्ति से अनुरोध करती हूं कि सभी इस कार्यक्रम में जरूर आए और उस अवार्ड के लिए हमें अपनी जानकारी उपलब्ध कराएं।

भारत में योगिनी स्टे होम्स की व्यवस्था :

डा लता ने कहा कि हर साल बहुत सारी योगिनी बहनें अध्यात्म, शांति की खोज, कुछ नया सीखने, अपनी उर्जा उत्पन्न करने के लिए भारत आती हैं। उनको एक अच्छा वातावरण, अच्छा सहयोग, पारिवारिक वातावरण देने के लिए मैंने भारत के विभिन्न क्षेत्रों में योगिनी स्टे होम्स की व्यवस्था की है। आप कभी भी भारत आए और भारत के किसी भी कोने में जाना चाहे तो आप हमारे भारतीय योगिनी महासंघ को याद करिए। हम आपकी व्यवस्था करने के लिए तत्पर है। मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी है कि मुझे इस योग्य मेरे गुरु डॉ एच आर नागेंद्र ने इस लायक बनाया है कि मैं अपनी ऐसी सेवाएं आप सबके लिए, अपने देश के लिए और विश्व के लिए देने का प्रयास कर पा रही हूं। इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए डॉक्टर मनोज ठाकुर का आभार जताया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.