यहां मिल रहा है एफडी पर 8.3 फीसदी का ब्याज, जल्दी कीजिए 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हो चुके हैं

Updated on 11-08-2023 04:43 PM
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक (RBI) की मोनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की हर दो महीने बाद होने वाली तीन दिवसीय बैठक कल ही खत्म हुई है। लगातार तीसरी बार ऐसा हुआ नीतिगत ब्याज दरों (RBI Repo Rate) में कोई फेरबदल नहीं हुआ। मतलब कि आपके लोन पर ब्याज दर (Loan Interest Rate) में कोई इजाफा नहीं होगा। लेकिन, वैसे लोग जो बैंक एफडी (Bank FD) में पैसे जमा कर ब्याज कमाते हैं, उन्हें भी निराशा हुई है। ऐसे माहौल में भी हम एक ऐसे नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (Non Banking Finance Company) को जानते हैं जो फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.3 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

मार्केट में क्या है एफडी पर इंटरेस्ट रेट


देश का सबसे बड़ा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) है। इसके एफडी इंटरेस्ट रेट को बेंचमार्क माना जाता है। लोग अन्य बैंकों के एफडी की तुलना के वक्त इसी का रिफरेंस देते हैं। इस समय एसबीआई अपने पांच साल के एफडी पर 6.5 फीसदी का ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अन्य सरकारी बैंकों का एफडी इंटरेस्ट रेट भी इसी के आसपास है। हम आपको एक ऐसे एनबीएफसी, बजाज फाइनेंस के बारे में बता रहे हैं जो कि तीन से छह साल के एफडी पर 8.3 फीसदी तक का इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। यह रेट वरिष्ठ नागरिकों के लिए है। आम नागरिकों के लिए एफडी पर ब्याज दर 8.05 फीसदी है।

50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो चुका है एफडी


बजाज फाइनेंस वैसे तो एक एनबीएफसी है। लेकिन इसका एफडी 50,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का हो गया है। यह अपने आप में एक कीर्तिमान है। कंपनी के फिक्स्ड डिपॉजिट और निवेश विभाग के एग्जेक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सचिन सिक्का के मुताबिक कपंनी ने निवेश का यह कीर्तिमान बीते जुलाई महीने में ही बना है। इस एफडी में अभी तक पांच लाख से ज्यादा लोगों ने निवेश किया है। सिक्का के मुताबिक पिछले दो से तीन वर्षों में जमा राशि दोगुनी हो गई है। इसमें से कुछ आकर्षक ब्याज दरों का परिणाम था लेकिन इसका एक बड़ा हिस्सा ग्राहकों द्वारा बजाज ब्रांड पर रखे गए भरोसे के कारण था।

सात करोड़ से भी ज्यादा ग्राहक
कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार बजाज फाइनेंस के इस समय 7.3 करोड़ से भी ज्यादा ग्राहक हैं। इनमें से चार करोड़ से ज्यादा ग्राहक तो कंपनी के मोबाइल एप्प से भी जुड़े हैं। इन दिनों बजाज फाइनेंस विस्तार योजना पर काम कर रही है। वह अपने बुके में कई नए प्रोडक्ट को भी जोड़ रही है, जिनमें म्यूचुअल फंड में सीधे निवेश का विकल्प भी शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.