ITR नहीं भरने पर 83 साल की महिला पर लगा था जुर्माना, जानिए फिर क्या हुआ

Updated on 19-08-2023 02:50 PM
नई दिल्ली: एक 83 वर्षीय विधवा ने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) नहीं भरने पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से लगाए गए पेनल्टी के खिलाफ Income-Tax Appellate Tribunal (ITAT) में अपील कर केस जीत लिया है। ITAT की दिल्ली पीठ ने महिला के पक्ष में अपना फैसले देते हुए उन पर लगाया गया जुर्माना रद्द कर दिया। यह मामला 2011-12 का है जब गुरुग्राम की यह बुजुर्ग महिला टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से 5,000 रुपये का नोटिस पाकर चौंक गई थी। गृहिणी होने की वजह से टैक्सेबल इनकम न होने के कारण उन्होंने कभी भी अपना ITR नहीं भरा था। उन पर यह जुर्माना तत्कालीन आईटी की धारा 271F के तहत लगाया गया था। उनके खिलाफ यह कार्रवाई तय तारीख तक टैक्स रिटर्न दाखिल न करने पर की गई थी। इतना ही नहीं इस पेनल्टी के संबंध में कमिश्नर (अपील) ने उचित दिशा-निर्देश जारी नहीं किए थे।

गौरतलब है कि धारा 271F के प्रावधानों की जगह 1 अप्रैल, 2018 से धारा 234F को लागू कर दिया गया। फिलहाल, ITR देर से दाखिल करने पर 5,000 रुपये का जुर्माना है (छोटे टैक्सपेयर्स जिनकी कुल इनकम 5 लाख रुपये से अधिक नहीं है) के लिए जुर्माना 1,000 रुपये है)। बहरहाल, महिला ने डिपार्टमेंट के इस कार्रवाई को चुनौती देने का फैसला किया। ITAT के समक्ष उन्होंने बताया कि इनकम टैक्स अफसर ने उनके इनकम का आकलन करने में गलती की है। उचित प्रक्रिया का पालन भी नहीं किया गया है। जुर्माने का आदेश एकतरफा है।

क्या दिया तर्क

बाद में, उन्होंने इस आदेश के खिलाफ अपील दायर की और बताया कि वह इस मामले में रिटर्न भरने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं और फेसलेस अपील तंत्र के तहत कमिश्नर (अपील) ने इस फैक्ट पर विचार नहीं किया। उन्होंने ITAT को बताया कि यह आदेश कई आधारों पर कानून के हिसाब से नहीं है। चूंकि उनके पास ITR न भरने का 'उचित कारण' था। ऐसे में पेनल्टी का आदेश मनमाना, अवैध और अधिकार क्षेत्र के बिना था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.