94 लाख की जींस, दुनिया की सबसे पुरानी:मेराडोना की टी-शर्ट 68 करोड़, जेलेंस्की की जैकेट-टीशर्ट 85 लाख में नीलाम

Updated on 15-12-2022 07:29 PM

पुराने कपड़ों को बेकार समझकर हम अक्सर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे पुरानी जींस कितनी बेशकीमती मानी गई है? हाल ही में हुई नीलामी के दौरान उसे एक-दो लाख नहीं बल्कि 94 लाख रुपए में खरीदा गया है।

इतना ही नहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और फुटबॉलर मेराडोना की टी-शर्ट और जैकेट भी लाखों रुपए में नीलाम हो चुकी है।

एक जींस जो कि 165 साल पहले यानी 1857 के तूफान में डूबे एक जहाज के ट्रंक में मिली थी, उसे अमेरिका में 'दुनिया की सबसे पुरानी जींस' के तौर पर पेश किया गया। हाल ही में इस जींस की नीलामी हुई तो यह देखकर लोग हैरान रह गए कि खरीदने वाले ने इस जींस को 94.2 लाख रुपए में खरीदा।

5 बटन वाली व्हाइट जींस सोशल मीडिया पर वायरल

ऐसे में 5 बटन वाली सफेद रंग की इस 'माइनर्स जींस' की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई है, जिसका संबंध जर्मन-अमेरिकी कारोबारी लेवी स्ट्रॉस से माना जा रहा है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर लेवी स्ट्रॉस एंड कंपनी की पहली जींस 1873 में बनी थी। जबकि यह जींस उससे 16 साल पुरानी है। इसका मतलब है नीलाम हुई यह जींस 12 सितंबर 1857 से पहले बनी थी।

578 यात्रियों से भरे जहाज को हरिकेन ने डुबो दिया था

यह जींस उस जहाज के मलबे से मिली है जो तूफान में 12 सितंबर 1857 को डूब गया था। इस जहाज में क्रू मेंबर्स के अलावा 578 यात्री सवार थे जिनमें से 425 यात्रियों की मौत हो गई थी। यह जहाज सैन फ्रांसिस्को से पनामा होते हुए न्यूयॉर्क जा रहा था।

खास बात यह है कि अब तक इससे पुरानी जींस होने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। कुछ महीने पहले एक जोड़ी लेवी (Levi's) की जींस 62 लाख रुपए में बिकी थी। लेकिन वह जींस भी 1880 के दशक की मानी गई जो अमेरिका की निर्जन खदान से मिली थी।

वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपनी टी-शर्ट और जैकेट से जुटाए थे 85 लाख रुपए

रूस से जारी जंग के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने प्रयास तेज कर दिए थे। इसके लिए उन्होंने ब्रिटेन में अपनी खाकी शर्ट और जैकेट को नीलाम कर करीब 85 लाख रुपए जुटाए थे। यह नीलामी इस साल मई में लंदन स्थित यूक्रेन एंबेसी में हुई थी।

करीब 68 करोड़ में बिकी थी मेराडोना की 'हैंड ऑफ गॉड' वाली जर्सी

36 साल पहले 22 जून 1986 को फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना के फुटबॉल दिग्गज डिएगो मेराडोना ने जिस जर्सी को पहनकर ऐतिहासिक और विवादित 'हैंड ऑफ गॉड गोल' गोल किया था, उस फुटबॉल शर्ट को लंदन में 67.86 करोड़ रुपए (7.21 मिलियन पाउंड) में नीलाम किया गया।इंग्लैंड के खिलाफ मैच में मेराडोना ने हाथ से विवादित गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। उस दौरान इस जर्सी ने नीलामी का नया रिकॉर्ड बनाया। यह किसी मैच में खिलाड़ी द्वारा पहनी गई जर्सी की सबसे ज्यादा कीमत थी। साल 2019 में बेबे रूथ के यांकीज रोड की जर्सी 43 करोड़ रुपए में बिकी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.