9वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस जारी शाहरुख को बेस्ट एक्टर के दो और एनिमल को सबसे ज्यादा 19 नॉमिनेशंस

Updated on 16-01-2024 01:57 PM

69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 के नॉमिनेशंस अनाउंस हो चुके हैं। सोमवार को हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डायरेक्टर करण जौहर, जान्हवी कपूर और वरुण धवन ने इस बारे में अनाउंसमेंट की।

इस साल सबसे बड़ा सरप्राइज यह है कि शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर के दो नॉमिनेशंस मिले हैं। एक फिल्म ‘जवान’ और दूसरा ‘डंकी’ के लिए। वहीं रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ ने इस साल सबसे ज्यादा 19 नॉमिनेशंस अपने नाम किए। विक्रांत मेसी स्टारर ‘12th फेल’ काे भी कुछ मेजर कैटेगरीज में नॉमिनेशंस मिले हैं।

28 जनवरी को गुजरात में होगा मेन इवेंट
69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 का आयोजन गुजरात टूरिज्म के साथ मिलकर 28 जनवरी को गुजरात के गांधीनगर में किया जाएगा। यह बॉलीवुड फिल्मों के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक माना जाता है। इससे पहले 27 जनवरी को टेक्निकल अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित की जाएगी जिसे आयुष्मान खुराना होस्ट करेंगे। वहीं 28 जनवरी को होने वाले मेन इवेंट को आयुष्मान के साथ करण जौहर और मनीष पॉल होस्ट करेंगे।

इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी में रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, जान्हवी कपूर और करीना कपूर स्टेज पर परफाॅर्म करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.