1 लाख चाहिए... ठेकेदार से इस मामले में BDO प्रतीमा शाक्य ले रही थी रिश्वत, विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

Updated on 11-12-2025 01:32 PM
 जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। इस बड़ी कार्रवाई में झांसी से आई विजिलेंस टीम ने कदौरा ब्लॉक की महिला खंड विकास अधिकारी (BDO) प्रतीमा शाक्य को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गोपनीय जांच के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिसमें 14 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम शामिल रही।

दरअसल, शिकायतकर्ता ने झांसी विजिलेंस टीम को दी लिखित शिकायत में बताया था कि उसकी फर्म “विधान सिद्धार्थ कॉन्ट्रैक्टर एंड सप्लायर्स” द्वारा जूनियर स्कूल सड़क (इंटरलॉकिंग रोड) का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया था और कुल भुगतान 878262 रुपये के बिल की अंतिम किश्त रोकी जा रही थी।

ये है आरोप

आरोप है कि बीडीओ प्रतीमा शाक्य द्वारा अंतिम किश्त जारी करने के बदले में 100000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। वहीं शिकायतकर्ता ने बताया किया कि वह रिश्वत नहीं देना चाहता, बल्कि महिला अधिकारी को रंगेहाथ पकड़वाना चाहता है। वहीं, ठेकेदार की शिकायत के अनुसार टीम ने शिकायत की पुष्टि के लिए गोपनीय जांच शुरू की। सभी तथ्यों के सही पाए जाने के बाद 10 दिसंबर को टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही शिकायतकर्ता से तय की गई रकम 100000 रुपये बीडीओ ने स्वीकार की, टीम ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मौके से रकम बरामद कर ली गई। इसके बाद आरोपी अधिकारी को पुलिस हिरासत में लेकर कदौरा थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।


अभिलेखों की हो रही जांच

विजिलेंस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद टीम ने अपनी गोपनीय जांच शुरू की इसके बाद सबूतों के आधार पर BDO को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में ऐसी कार्रवाई लागतार जारी रहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.