कैप्टेंसी टास्क में बवाल, फरहाना पर बरसे अमल मलिक, शॉकिंग ट्विस्ट से लगा 440 वोल्ट का झटका

Updated on 11-11-2025 02:03 PM
'बिग बॉस 19' के फिनाले में अब बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं और हर दिन इसमें ऐसे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जो दर्शकों को झटके पर झटके दे रहे हैं। हाल ही 'वीकेंड का वार' में अभिषेक बजाज और नीलम गिरी का शॉकिंग डबल एविक्शन हुआ और अब कैप्टेंसी टास्क के दौरान भी 440 वोल्ट का झटका मिलने वाला है। बिग बॉस घर में नए कैप्टन के चुनाव के लिए कैप्टेंसी टास्क करवा रहे हैं। इसकी थीम पॉलिटिकल पार्टी पर रखी गई है और तीन पार्टी लीडर बनाए गए हैं- गौरव, कुनिका और शहबाज। इसी टास्क के दौरान घर में बवाल मच गया। इसी टास्क के आधार पर बिग बॉस ने फिर मिड-वीक एविक्शन का भी ऐलान कर दिया, जिसने सबको बुरी तरह कंपा दिया।

अमल-शहबाज की फरहाना संग लड़ाई

मेकर्स ने 'बिग बॉस 19' के 11 नवंबर के एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें कैप्टेंसी टास्क के बारे में बताया गया है। यह भी दिखाया गया है कि किस तरह अमल मलिक की कुनिका और फरहाना के साथ लड़ाई हो जाती है। अमल, फरहाना और कुनिका के लिए कहते हैं कि वो नारी सशक्तिकरण की बातें करती हैं, नकली हैं।

बिग बॉस ने बनाए तीन दावेदार और तीन पार्टियां

बिग बॉस ऐलान करते हैं कि कैप्टेंसी की दावेदारी हासिल करने के लिए आपको घर में राजनीति खेलनी होगी। इसके लिए गौरव, कुनिका और शहबाज को तीन पार्टियों का लीडर बनाया जाता है। तीनों को एक-दूसरे की पार्टी के खिलाफ 5-10 मिनट की स्पीच देनी है। साथ ही दूसरे कंटेस्टेंट्स को अपनी पार्टी से जुड़ने के लिए मनाना भी है। गेम की शुरुआत कुनिका करती हैं और वह गौरव को रोस्ट करती हैं। फिर गौरव की बारी आती है और वो कुनिका को रोस्ट करते हैं। गौरव बोलते हैं- सिर की नीचे कंधा है, गाली देना इनका धंधा है।'

अमल बरसे, शहबाज और फरहाना की गंदी बहस

वहीं, जब कुनिका की बारी आती है, तो वह अमल और शहबाज को भी नहीं छोड़तीं। वह और फरहाना नारा लगती हैं- पूरे देश में गूंज है, शहबाज अमल की पूंछ है।' इसी पर शहबाज भड़क जाते हैं और फरहाना से बोलते हैं- ये तेरी औकात है।' फरहाना चिल्लाते हुए कहती हैं, 'औकात की बात मत कर, मेरे सामने खड़ा नहीं हो पाएगा।' यानी पूरे टास्क में खूब भसड़ मचती है। अब कैप्टन कौन बनेगा, यह तो आने वाले एपिसोड ही पता चलेगा, पर बिग बॉस एक शॉकिंग ट्विस्ट ले आए हैं।

कैप्टेंसी टास्क में शॉकिंग ट्विस्ट, एक सदस्य बेघर

कैप्टेंसी टास्क में गौरव की पार्टी में मृदुल और प्रणित शामिल होते हैं, कुनिका की पार्टी में फरहाना और तान्या, तो वहीं शहबाज की पार्टी में मालती और अशनूर। इस टास्क का सेटअप गार्डन एरिया में लगाया जाता है, जहां लाइव ऑडियंस घर में आती हैं और कैप्टेंसी के दावेदारों का चयन करती हैं। साथ ही ऐलान किया जाता है कि उनके वोटों के आधार पर मिड-वीक एविक्शन होगा, और कोई एक सदस्य बेघर हो जाएगा। 'बिग बॉस तक' के मुताबिक, घर में आईं लाइव ऑडियंस के वोटों के आधार पर मृदुल तिवारी को बेघर कर दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.