भोपाल के पिपलानी में युवक की रिपोर्ट पर तीन-चार लड़कों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज

Updated on 14-09-2023 12:40 PM

भोपाल। पिपलानी इलाके में पुलिस ने एक युवक की रिपोर्ट पर तीन-चार लड़कों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पिपलानी पुलिस के मुताबिक विशाल वर्मा (26) पचास क्वार्टर पिपलानी में रहता है और एक निजी मोबाइल कंपनी में प्रमोटर का काम करता है। मंगलवार रात वह अपने मोहल्ले में खड़ा था, जहां एक गमी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच उसने देखा कि तीन-चार लड़के अकारण ही कार्यक्रम स्थल पर पत्थर फेंक रहे हैं। उसने उन लड़कों को पत्थर फेंकने से मना किया तो लड़कों ने उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए उस पर डंडे से हमला कर दिया। इससे विशाल के सिर और शरीर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया तो सभी लड़के वहां से भाग निकले। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार वाहन टक्कर से मवेशी की तड़प-तडपकर मौत

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से डिवाइडर के पास बैठे मवेशी की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक प्रशांत पटेल (31) रत्नागिरी पिपलानी में रहते हैं और कपड़ों का व्यवसाय करते हैं। प्रशांत ने पुलिस को बताया कि बीती रात करीब सवा बारह बजे वह मेन रोड से निकल रहे थे, तभी हनुमान मंदिर के सामने रोड पर डिवाइडर के पास बैठे एक मवेशी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और पिपलानी पेट्रोल पंप की तरफ भाग निकला। उन्होंने पास जाकर देखा तो मवेशी को गंभीर चोट आई थी और कुछ ही देर में तड़पकर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अंधेरा होने के कारण वह टक्कर मारने वाले वाहन का नंबर नहीं देख पाए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.