'मंजुम्मेल ब्वॉयज' के डायरेक्टर चिदंबरम पोडुवल के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज, महिला ने लगाए गंभीर आरोप
Updated on
02-03-2026 05:36 PM
कोच्चि पुलिस ने सुपरहिट फिल्म 'मंजुम्मेल ब्वॉयज' के निर्देशक चिदंबरम एस. पोडुवल के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार, 2 मार्च को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में एक महिला की शिकायत के आधार पर एर्णाकुलम साउथ पुलिस ने रविवार को यह मामला दर्ज किया। हताया कि यह घटना कथित तौर पर वर्ष 2022 में घटी थी।
पुलिस के मुताबिक, यह मामला एलमकुलम में एक महिला के आवास में कथित तौर पर जबरन घुसने और उसका यौन शोषण करने से जुड़ा है। इस संबंध में फिल्म निर्देशक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
'मंजुम्मेल ब्वॉयज' के डायरेक्टर पर आरोप
अधिकारियों के अनुसार, मामला दर्ज करने से पहले शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माता को पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। हालांकि, चिदंबरम ने अभी तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने दो हिट फिल्मों, 'जन-ए-मन' (2021) और 'मंजुम्मेल ब्वॉयज' (2024) का निर्देशन किया है।
'मंजुम्मेल ब्वॉयज' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
चिदंबरम एस. पोडुवल की डायरेक्टेड फिल्म'मंजुम्मेल ब्वॉयज' करीब 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 141.61 करोड़ रुपये का नेट और 167.1 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वर्ल्डवाइड इसने 240.5 करोड़ रुपये और ओवरसीज 73.4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। जिससे ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली मलयालम फिल्म भी बनी थी। मगर जब 2025 में L2: एम्पुरान रिलीज हुई तो इसने इसे पछाड़ दिया था और वह दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली मलयालम मूवी बनी थी।
'मंजुम्मेल ब्वॉयज' ने जीते अवॉर्ड
'मंजुम्मेल ब्वॉयज' ने केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स में भी सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतकर रिकॉर्ड बनाया था। इसे बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट स्क्रीनप्ले समेत अन्य कैटगरी में 10 पुरस्कार मिले थे। इतना ही नहीं, इसने बेस्ट मलयालम फिल्म कैटगरी में 2026 में फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। ये मूवी 2006 की एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…