इटली से आए 'हंस के जोड़े' ने खजुराहो में रचाई शादी, स्थानीय लोग बने बाराती-घराती फिर जमकर हुआ देसी डांस

Updated on 27-10-2024 12:24 PM
छतरपुर: इटली के एक प्रेमी जोड़े ने मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध खजुराहो मंदिरों में भारतीय रीति-रिवाजों से शादी रचाई। विंचेंजो पतेर्नूओस्तो और नादिया फावा भारतीय संस्कृति से बेहद प्रभावित थे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में सात फेरे लिए और एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।

खजुराहो अपनी अनूठी कलाकृतियों और मंदिरों के लिए जाना जाता है। यह हर साल दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। कई विदेशी जोड़े भारत भ्रमण के दौरान खजुराहो आना पसंद करते हैं। वे खजुराहो आकर यहां की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को करीब से देखते हैं।

खजुराहो की खूबसूरती से हुए प्रभावित


इटली से आए विंचेंजो और नादिया भी खजुराहो की खूबसूरती को देखने आये थे। यहां की संस्कृति और रीति-रिवाजों ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने यहीं शादी करने का फैसला कर लिया।

इसलिए चुना भारत


इसे लेकर इटालियन गाइड प्रियंका अंशु गौतम का कहना है कि यह जोड़ा पिछले कई सालों से लगातार भारतीय संस्कृति और हिंदू रीति-रिवाज के बारे में जानना चाह रहा था। वे लगातार पिछले कई सालों से भारत भ्रमण पर आ रहे थे। इसी बीच इन दोनों ने इस बात का निर्णय लिया कि इन्हें खजुराहो के मंदिरों को साक्षी मानते हुए शादी के बंधन में बांधना है। उन्होंने भी इस शादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

देवी मां के दर्शन करने पहुंचा नवविवाहित जोड़ा


इस अनोखी शादी में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाराती बनकर नाचते-गाते लोगों ने इस शादी को और भी यादगार बना दिया। विवाह के बाद नवविवाहित जोड़ा बघराजन मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.