महाकाल मंदिर में भस्म आरती दर्शन से पहले हाथ में लगेगा डिवाइस, हर एंट्री के लिए RFID स्मार्ट रिस्टबैंड, जानें खासियत

Updated on 27-10-2024 12:23 PM
उज्जैन: महाकाल मंदिर में भस्म आरती देखने जाने वाले श्रद्धालुओं को स्मार्ट रिस्टबैंड पहनने होंगे। इससे अनधिकृत प्रवेश रोका जा सकेगा। महाकालेश्वर मंदिर में अक्सर भस्म आरती के लिए नकली अनुमति से घुसने की खबरें आती रहती हैं। इसे रोकने के लिए मंदिर प्रशासन ने आरएफआईडी तकनीक अपनाने का फैसला किया है।

मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि भस्म आरती में प्रवेश के हर चरण पर आरएफआईडी बैंड से एंट्री मिलेगी। हर श्रद्धालु को पास के साथ यह बैंड दिया जाएगा। मंदिर से बाहर निकलते समय इसे वापस करना होगा।

मंदिर में लगेंगे स्कैनर और कंप्यूटर सिस्टम


नई व्यवस्था दिवाली के बाद लागू हो जाएगी। इंदौर की एक कंपनी को इसका काम दिया गया है। कंपनी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। नागपुर से रिस्ट-स्ट्रिप पेपर जल्द ही आने वाला है। अगले हफ़्ते तक मंदिर में ऐप, कंप्यूटर, आरएफआईडी रीडर (स्कैनर) और प्रिंटर लगा दिए जाएंगे।

आरएफआईडी तकनीक से आसान हो जाएगा काम


अभी तक भक्तों को बारकोड वाला एक कागज का पास दिया जाता है। जिस पर उनका नाम, उम्र, पता, तारीख और दर्शन का समय लिखा होता है। अब आरएफआईडी तकनीक से यह काम और आसान हो जाएगा।

दर्शन के बाद वापस करना होगा बैंड


किसी भी भक्त को ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से भस्म आरती की अनुमति मिलने के बाद पहले काउंटर पर बैंड दिया जाएगा। भस्म आरती का टिकट दिखाने के बाद श्रद्धालु मानसरोवर के रास्ते अंदर जाएंगे। रास्ते में कई जगहों पर लगे RFID रीडर से होकर गुजरना होगा। आरती के बाद यह कलाई बैंड एक निश्चित काउंटर पर वापस जमा करना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.