चम्मच धोने पर हुई लड़ाई तो गौरव खन्ना पर चढ़े सभी घरवाले, एक्टर ने कर दी सबकी धुलाई

Updated on 21-10-2025 02:47 PM
'बिग बॉस 19' के आने वाले एपिसोड में एक बार तगड़ी लड़ाई देखने को मिलेगी। इस बार तांडव चम्मचों पर होगा। गौरव खन्ना चम्मच नहीं धोते और ऐसे ही छोड़ देते हैं। इसी पर घर में कोहराम मच जाएगा। सभी घरवाले एक साथ गौरव पर चढ़ जाएंगे। मेकर्स ने गौरव और घरवालों के बीच हुई लड़ाई की झलक दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

21 अक्टूबर के 'बिग बॉस 19' के प्रोमो में दिखाया गया है कि कुनिका सबसे पहले गौरव की ड्यूटी पर सवाल उठाती हैं। वह गौरव से पूछती हैं, '10 चम्मच आपने छोड़ दिए वहां पर क्यों?' फिर नीलम भी बीच में कूद पड़ती हैं और गौरव से बोलती हैं, 'चम्मच धोना पड़ेगा नहीं तो बर्तन मत करिए।'

गौरव ने नहीं धोईं चम्मच तो बिफरे घरवाले, एक्टर ने सबको दिया जवाब

गौरव को गुस्सा आ जाता है, और वह बोलते हैं, 'क्यों धोना पड़ेगा? तब बसीर कहते हैं कि गौरव को बर्तन की ड्यूटी से बाहर कर दो। दूसरे संभाल लेंगे। गौरव बोलते हैं, 'हां, हां तू डिसाइड करेगा। बसीर बोलते हैं, 'जैसे कलेक्टिवली आपको ड्यूटी दी गई थी, वैसे ही कलेक्टिवली आपको निकालेंगे भी।' फिर बीच में अमल आ जाते हैं और गौरव से कहते हैं कि एक आदमी का आप सुनते नहीं हो, फिर चार को आना पड़ता है। यह सुनकर गौरव बोलते हैं, 'चार आएं पांच आएं, जो गलत है वो गलत है। तुम लोग जितने बनाकर बोलोगे, एक फर्क नहीं पड़ता।

गौरव का नया रूप देख फैंस बोले- ये है विनर वाला प्रोमो

गौरव का यह नया रूप देख फैंस भी फिदा हो गए और वह एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। एक ने X पर लिखा है, 'गौरव ने सारे चमचों की धुलाई कर दी।' एक और ट्वीट है, 'इसके कहते हैं विनर वाला प्रोमो'। एक और कमेंट है, 'क्या जीके (गौरव खन्ना) बिग बॉस 19 जीतने वाला है?मेकर्स ने एक और प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें अभिषेक और फरहाना की दोस्ती को देख गौरव अशनूर की खिंचाई करने लगते हैं। इसमें कुनिका, प्रणित और मृदुल भी शामिल हो जाते हैं और खूब मस्ती करते हैं। वहीं, इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं। इनमें गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, नेहल और बसीर का नाम शामिल है। दिवाली के कारण इस हफ्ते घर से कोई बेघर नहीं हुआ था। हालांकि, चर्चा है कि मिड वीक एविक्शन हो सकता है। देखना यह होगा कि इन चार में से किसका पत्ता कटेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.