बिलासपुर में अरपा किनारे आस्था का सैलाब, उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूरा हुआ पर्व

Updated on 31-10-2022 05:26 PM
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छठ महापर्व पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दिवाली के बाद इस आयोजन में दूसरी दिवाली की झलक नजर आई। इस दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। करीब 50 हजार से ज्यादा लोग छठ घाट पर पहुंचे। जिनके बीच व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मंगलकामना कीं। ऐसा माना जाता है कि आज के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से सभी मनोकामना पूरी होती है।

सोमवार की सुबह 3.30 बजे से ही गाजे-बाजे के साथ लोग दौरा,गन्ना लेकर छठ घाट पहुंचे। यहां पहले लोगों ने घाट पर स्थित दौरा का पूजा किया। फिर व्रत करने वाले लोग एक-एक कर घाट के अंदर पानी में गए और कमर तक पानी के बीच उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान जिन महिलाओं की मन्नत पूरा हो चुकी है, वह अपने घर से जमीन पर लोटते हुए छठ घाट पहुंची। मान्यता है कि नई सुहागिनें भी पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए छठ का व्रत रखती हैं। छठ पूजा करने लोग खाली पैर छठ घाट पहुंचे थे।

कमर भर पानी में घंटों किया इंतजार और फिर की सुख, समृद्धि की मंगलकामना
छठ घाट में व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। व्रतियों ने उदयनमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पानी पीकर उपवास खोला। भक्ति और लोक आस्था का सूर्योपासना पर्व पर श्रद्धालु सूर्य के उदय होने का बेसब्री से इंतजार करते हुए कमर भर पानी में घंटों तक खड़े रहे। उगते सूरज को अर्घ्य देने व पूजन विधि देखने लोग छठ घाटों में तड़के से ही पहुंचने लगे थे। सूर्य के दर्शन देते ही व्रतियों ने उन्हें जल और दूध से अर्घ्य दिया, विधि विधान से उनकी पूजा-अर्चना कर छठ मइया व सूर्य देव से परिवार की सुख समृद्वि व शांति की कामना की। सुबह छठ घाटों में व्रतियों व उनके परिवार के सदस्यों को छठ पर्व की बधाई देने के लिए छठ घाट में कई समाज सेवी व राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेता व पदाधिकारी भी पहुंचे और बधाई दी।

घाट के हर कोने में नजर आई श्रद्धालुओं की भीड़
इस दौरान तोरवा स्थित छठ घाट के हर कोने में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही थी। जहां उत्साह के साथ महापर्व मनाया गया। इसके साथ ही शहर के सिरगि‌ट्‌टी में भी तालाब में बने छठ घाट में व्रतियों की भीड़ उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची। छठ घाट में व्रती सूप पर फल, ठेकुआ व पूजन की अन्य सामग्री सजाकर पहुंचे, जिन्हें छठी मइया को अर्पित किया गया।

खरना का प्रसाद लेकर किया कठिन व्रत
इससे पहले छठ पर्व पर शनिवार को व्रतियों ने मिट्‌टी के चूल्हे में खरना का प्रसाद बनाकर ग्रहण किया। इसके साथ ही 36 घंटे का कठिन व्रत शुरू की। रविवार की शाम छठ घाट में सामूहिक रूप से डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सोमवार की सुबह के पहर में उगते सूर्य की आराधना के साथ पर्व का समापन हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.