निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल से गिरा चार साल का मासूम, मौत

Updated on 19-06-2024 12:14 PM
भोपाल। शहर के शाहपुरा इलाके में एक चार वर्षीय बालक निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे जमीन पर जा गिरा। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार की है। पुलिस मर्ग कायमी के बाद मामले की जांच कर रही है। मासूम के निधन के बाद से ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह है घटनाक्रम

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश रैकवार मूलत: दमोह के रहने वाले हैं और मजदूरी करते हैं। दमोह में काम नहीं मिलने पर उन्होंने  भोपाल में रहने वाले एक रिश्तेदार से संपर्क किया तो उसने मुकेश को  भोपाल बुला लिया। सोमवार सुबह मुकेश अपनी पत्नी और तीन बच्चों को लेकर भोपाल पहुंचे। रिश्तेदार ने उन्हें निर्माणाधीन इमारत के पास बुलाया तो वह रोहित नगर फेस-2 पहुंचे। यहां ठेकेदार से बातचीत करने के बाद मुकेश को काम मिलने की बात तय हो गई। उसके बाद पत्नी और बच्चे मल्टी की चौथी मंजिल पर पहुंचे व काम देखने लगे। इसी बीच उनका चार वर्षीय बेटा अमन रैकवार खुली हुई खिड़की के पास पहुंच गया। वह खिड़की से नीचे झांक रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने पर वह पलट गया और चौथी मंजिल से नीचे जा गिरा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.