औरंगाबाद में पटरी से उतरी मालगाड़ी, बड़ा हादसा टला, जानिए कैसे क्या हुआ

Updated on 24-12-2025 02:17 PM
औरंगाबाद: जिले में एक बार फिर रेलवे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फेसर रेलवे स्टेशन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डीडीयू रेल खंड पर चल रही एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह मालगाड़ी साइड लाइन पर खड़ी थी, जिसके कारण मुख्य रेल लाइन पर चलने वाली ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।


सभी यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनें समय पर अपने गंतव्य की ओर रवाना होती रहीं।

फिलहाल रेलवे प्रशासन द्वारा बेपटरी के कारणों की जांच की जा रही है और खबर लिखे जाने तक बोगियों को पटरी पर चढ़ाने का कार्य तेजी से जारी था। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मालगाड़ी जैसे ही फेसर स्टेशन के समीप लूप लाइन में प्रवेश कर रही थी, तभी अचानक तेज आवाज के साथ तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग रेलवे ट्रैक की ओर दौड़े।

लोगों ने सबसे पहले देखा हादसा

देखते ही देखते सूचना रेलवे अधिकारियों तक पहुंच गई। घटना के बाद मौके पर रेलवे सुरक्षा बल और तकनीकी टीम को भेजा गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह मालगाड़ी नियमित परिचालन के तहत गुजर रही थी। प्राथमिक जांच में तकनीकी कारण या प्वाइंट में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पटरी से उतरे डिब्बों को सुरक्षित तरीके से हटाने और ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

लूप लाइन के चलते टला बड़ा हादसा

घटना लूप लाइन पर होने के कारण मुख्य रेल मार्ग प्रभावित नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह घटना मेन लाइन पर होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे में समय रहते लूप लाइन पर ही डिब्बों का पटरी से उतरना राहत भरा साबित हुआ। रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा मानकों की दोबारा समीक्षा की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.