भोपाल की लो फ्लोर बसों में चोरों का पर्दा गिरोह सक्रिय, आंखों के सामने से उड़ा ले जाते हैं पर्स-मोबाइल

Updated on 18-10-2023 12:31 PM

भोपाल। सावधान! यदि आप राजधानी की लो फ्लोर बसों में सवार होकर नवरात्र, दशहरा, दीपावली के लिए खरीदारी करने बाजार जा रहे हैं, तो थोड़ा सतर्क हो जाएं। यह सावधानी इसलिए जरूरी है, क्योंकि शहर में दौड़ने वाली इन लो फ्लोर बसों में शातिर चोरनी गिरोह (पर्दा गिरोह) सक्रिय हो गया है, जो आपके पाकेट और पर्स में रखे रुपयों पर हाथ साफ करने की माहिर है। यह गिरोह पूर्व में भी चोरी करने के साथ नुकसान भी पहुंचा चुका है।

ऐसे करते हैं चोरी

हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर बहुप्रसारित हो रहा है, जिसमें एक महिला एक बड़ा सा पर्दा लेकर बस में चढ़ती है और वह सीट न मिलने पर एक अन्य महिला यात्री के पास जाकर खड़ी हो जाती है, जिसके पास रखे बैग को वह चुरा लेती है। वह जिस बैग को चुराती है उसमें पांच हजार रुपये रखे होते हैं। नौ अक्टूबर का है वीडियो, पुलिस में पहुंचा मामला यह वीडियो नौ अक्टूबर का है और अब जाकर सामने आया है।

महिला ने पूरे मामले की शिकायत थाने में कर दी है। महिला यात्री गीता भावसार हबीबगंज बस स्टाफ से लो फ्लोर बस में सवार हुई थी। बस में भीड़भाड़ थी, इसलिए वह बस के चालक के पीछे जाकर खड़ी हुई थी। किराया देने के बाद उन्होंने पर्स को बैग में ही रख दिया था, कुछ देर बाद बैग देखा तो उसमें पर्स नहीं था। बैग ही नहीं, इन बसों में सवार यात्रियों से बदमाश मोबाइल भी चुरा रहे हैं। पूर्व में ऐसी घटनाएं हो चुकी है। बीते वर्ष पुलिस ने दीपावली पर बसों में जांच की तो एक गिरोह पकड़ाया था।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

घटना के बाद महिला अपने स्वजनों के साथ आइएसबीटी स्थित बीसीएलएल के कार्यालय पहुंची। यहां पर बस में लगे सीसीटीवी देखे तो बैग से पर्स निकालती महिला नजर आ गई। उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। हमेशा दीपावली के समय इस प्रकार का महिला गिरोह सक्रिय हो जाता है। इस गिरोह में तीन से चार महिलाएं शामिल हैं, जो हमीदिया रोड, न्यू मार्केट, बैरागढ़ तक जाती है। इसके कारण बस में चोरी की वारदात बढ़ जाती है।

बसों में चेकिंग बंद होने से बड़े गिरोह सक्रिय

जेबकट गिरोह का शिकार हो चुके संदीप शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक यात्री सेवाओं में अक्सर जेबकट और अन्य आपराधिक प्रवृति के बदमाश सफर करते हैं। उनकी हमेशा थानास्तर और ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिंग की जानी चाहिए, लेकिन कुछ सालों से इस प्रकार की चेकिंग बसों में बंद है। इससे बदमाशों के होंसले बुलंद हो गए हैं। अगर बस चालक या कंडेक्टर इनकी कोई जानकारी पुलिस को देता था है तो यह आरोपित उस पर भी हमला करने से नहीं चूकते हैं। इसके लिए कई बार बस चालक और परिचालक इन बदमाशों की बस में सफर के दौरान पहचान होने के बाद भी उनके बारे में बताने से डरते हैं। ऐसे हमले राजधानी में भी सामने आ चुके हैं।

सफर में बरतें यह सावधानी

  • हमेशा पर्स और बैग पर ध्यान रखें।
  • किसी पर जरा भी संदेह हो तो सावधान हो जाए।
  • अगर कोई बार-बार पर्स छू रहा है तो कंडेक्टर को बताए।
  • सफर में कोई संदेह या चोरी करता नजर आए तो डायल 100 पर काल करें।
  • बस में ज्यादा नकदी और सोने की चेन पहनकर सफर करने से बचे।
  • पुलिस को इन नंबरों पर करें शिकायत 100 डायल- तुरंत पुलिस आएगी, बसों को रोककर जांच करेगी पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0755-2527133 पर सूचना दें।
  • बीसीएलएल को ऐसे बताएंबीसीएलएल को मोबाइल नंबर 9752399966 पर शिकायत कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.