आमिर खान के घर सजी सितारों की महफिल, कपिल शर्मा ने गाने से बांधा समां

Updated on 07-06-2023 08:37 PM
आमिर खान ने अपने घर पर कुछ लोगों को इन्वाइट किया, जिनमें कपिल शर्मा शो की टीम भी शामिल थी। अब इसी खुशनुमा शाम का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कमरे में बैठकी लगी दिख रही है। लोगों की भीड़ में एक तरफ आमिर खान बैठे दिख रहे हैं वहीं सामने सोफे पर कपिल शर्मा। कपिल शर्मा ने इस शाम को गुलाम अली के गाने से और भी खूबसूरत बनाया दिया। मजेदार ये है कि जहां कपिल शर्मा के शो पर अब तक बॉलीवुड के तमाम सितारे हाजिर हुए हैं, वहीं आमिर खान उनके शो पर कभी नहीं गए। ऐसा लग रहा है कि इस बार 'कपिल शर्मा शो' ही उन्होंने घर पर रख लिया हो।

आमिर खान ने मुंबई में अपने घर पर 'कैरी ऑन जट्टा 3' के कास्ट और 'द कपिल शर्मा शो' की टीम को इन्वाइट किया था। अब इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में मिर खान, कपिल शर्मा, सोनम बाजवा, कविता कौशिक और कीकू शारदा सहित कई और लोग दिख रहे हैं और बैकग्राउंड से अर्चना पूरण सिंह की आवाज आ रही है।
आमिर खान के घर सजी सितारों की महफिल, कपिल शर्मा ने बांधा समां
इस वीडियो में कपिल शर्मा गुलाम अली के फेमस सॉन्ग 'हंगामा है क्यों बरपा' गाते नजर आ रहे हैं और उन्हें गाते हुए सुनकर आमिर खान इंजॉय करते दिख रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि कपिल शर्मा ने अपनी गायिकी से महफिल सजा दी और आमिर खान तालियां बजाकर इस पूरे मौके का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं।

अर्चना पूरण सिंह ने शेयर किया पार्टी का मजेदार वीडियो
अर्चना पूरण सिंह ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा है, 'कई दशक बाद राजा हिन्दुस्तानी यानी आमिर से ऐसे मिलना हुआ। गर्मजोशी से गले मिलना और पुराने यादों को ताजा करना ऐसा लगता है कि इतने सालों के गैप को मिटा दिया। इस शानदार शाम के लिए आमिर आपका शुक्रिया, जो हमने आपके घर पर बिताया। अब आप पहले से भी ज्यादा मजेदार हो गए हैं, उस शाम लंबी बातचीत और मजेदार कहानियां भी हुईं।' यहां याद दिला दें कि आमिर खान के साथ अर्चना पूरण सिंह फिल्म 'राज हिन्दुस्तानी' में काम कर चुकी हैं।

कपिल के हाथ में जो ग्लास दिख रहा है उसमें नींबू पानी है

अर्चना पूरण सिंह ने बताया कि आमिर खान के घर कपिल शर्मा ने 'हंगामा है क्यूं ...थोड़ीसी जो पी ली है' गाने पर महफिल जमा दी। हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट में ये भी साप किया है कि कपिल के हाथ में जो ग्लास दिख रहा है वो कुछ और नहीं बल्कि केवल नींबू पानी है। इसी के साथ अर्चना ने 'Carry On Jatta 3' की रिलीज के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

कपिल ने कहा- आमिर खान भाई, आप हमारे गौरव हैं

कपिल शर्मा ने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है, 'क्या शानदार शाम थी वो, इस खूबसूरत यादों को कैप्चर करने के लिए थैंक यू।' कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें आमिर खान के साथ कपिल और उनकी वाइफ गिन्नी भी नजर आ रही हैं। कपिल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था, 'शानदार शाम और लाजवाब मेजबानी के लिए आपका शुक्रिया, प्यार, हंसी, म्यूजिक क्या खूबसूरत मुलाकात रही। धन्यवाद आमिर खान भाई, आप हमारे गौरव हैं।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.