मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल में दिखेगी नई पीढ़ी की झलक

Updated on 18-12-2023 12:33 PM

 भोपाल। डा. मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल गठन को लेकर रविवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठक हुई। देर रात करीब दो घंटे तक चली बैठक में गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में मप्र के मंत्री मंडल में नामों की सूची को लेकर चर्चा हुई। कैबिनेट में नई पीढ़ी की झलक देखने को मिलेगी।

पहली बार के विधायकों को शामिल करने पर अमित शाह निर्णय लेंगे। बैठक में शामिल होने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद मंत्री मंडल की सूची लेकर दिल्ली पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रस्तावित 15 से 18 नामों को लेकर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच सहमति बन गई है। अब संभावना जताई जा रही है कि दो चरणों में मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है। बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। बैठक में इस बात पर भी मंथन किया गया है कि प्रदेश के 29 लोकसभा क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व मिल जाए। संसदीय क्षेत्रवार मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है।

वहीं मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण भी देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है पहली बार के विधायकों को भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है। डा. मोहन यादव मंत्रिमंडल में महिलाओं की भी भागीदारी दिखेगी है। वरिष्ठ विधायकों के अनुभव का भी इस्तेमाल होगा।

आज भोपाल आ जाएंगे राज्यपाल

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल सोमवार को भोपाल आएंगे। सामयिक अध्यक्ष की शपथ होने के बाद राज्यपाल गुजरात चले गए थे। तब से वे वहीं हैं। वे पहले 19 दिसंबर को आने वाले थे, लेकिन अब वे सोमवार को ही शाम 4.30 बजे भोपाल आ जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.