ड्रॉपर विद्यार्थियों के लिए नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए और पीएटी परीक्षा तैयारी का सुनहरा अवसर

Updated on 30-09-2022 06:42 PM
प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीण ऐसे विद्यार्थी, जो ड्रॉप लेकर नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए और पीएटी परीक्षा की तैयारी करने का सुनहरा अवसर है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा युवा कैरियर निर्माण योजना अंतर्गत इच्छुक विद्यार्थियों से 12 अक्टूबर को सायं 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इस संबंध में अन्य सभी नियम शर्तों के विस्तृत जानकारी के लिए विभाग की वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है।

आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग श्रीमती शम्मी आबदी इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए है। युवा कैरियर निर्माण योजना अंतर्गत कुल 500 अभ्यर्थियों को लाभान्वित किया जाना है। इनमें अनुसूचित जनजाति के 150, अनुसूचित जाति के 100, अन्य पिछड़ा वर्ग के 200 तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग 50 अभ्यर्थी लाभान्वित होंगे। योजना का लाभ उठाने के लिए ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने कक्षा 12वीं में 70 प्रतिशत या समतुल्य ग्रेड प्राप्त किया हो, वे आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थियों का चयन प्राकच्यन परीक्षा में प्राप्त मेरिट अंक के आधार पर किया जाएगा, परंतु एनडीए प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा के लिए निर्धारित शारीरिक मापदंड पूरा करना होगा। योजना अंतर्गत कोचिंग की अवधि अधिकतम एक वर्ष अथवा उस वर्ष के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक, जो भी पहले हो, तक के लिए होगी। विद्यार्थियों की कोचिंग, आवास, भोजन, चिकित्सा, पुस्तक, परिवहन, प्रवेश-शुल्क आदि व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी।

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण 500 अभ्यर्थी (अनुसूचित जनजाति के 150, अनुसूचित जाति के 100, अन्य पिछड़ा वर्ग के 200 तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग के 50), जो ड्रॉप आउट लेकर नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए और पीएटी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते है, ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से आॅनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। आॅनलाईन आवेदन विभाग की वेबसाईट पर 12 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकते है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.