सेलिना के भाई विक्रांत जेटली की अबू धाबी में हिरासत पर सुनवाई, विदेश मंत्रालय को कोर्ट से मिला निर्देश

Updated on 04-02-2026 12:53 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं सेलिना जेटली के भाई, रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली, सितंबर 2024 से यूएई की हिरासत में हैं। पिछले कई महीनों से सेलिना अपने भाई से सम्पर्क नहीं कर पा रही थीं और उन्हें आशंका थी कि विक्रांत को उचित कानूनी सहायता और सुरक्षा नहीं मिल रही है। इस मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई की और विदेश मंत्रालय को निर्देश दिए कि वे अबूधाबी स्थित खालिद अलमरी लॉ फर्म को मामले की जिम्मेदारी दें।

अदालत ने कहा कि यदि विदेश मंत्रालय को आदेश जारी करने या फर्म से सम्पर्क करने में कोई कठिनाई होती है तो उसे इसके बारे में हलफनामे में सूचित करना होगा।कोर्ट ने निर्देश दिया कि विदेशी हिरासत में रह रहे विक्रांत को प्रभावी कानूनी प्रतिनिधित्व मिले और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो। विदेश मंत्रालय को स्थानीय लॉ फर्म के माध्यम से विक्रांत तक पहुंच बनाने के लिए तुरंत कदम उठाने होंगे।

पिछले 15 महीनों से उनसे कोई सम्पर्क नहीं हो पाया

अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को निर्धारित की है। यह मामला सेलिना जेटली और उनके परिवार के लिए लंबे समय से चिंता का विषय रहा है। सेलिना के भाई, मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत कुमार जेटली 2016 से दुबई में रह रहे हैं, और सितंबर 2024 से वह एक राष्ट्रीय सुरक्षा मामले में हिरासत में हैं। सेलिना ने बताया कि उनके भाई को बिना किसी कानूनी प्रतिनिधित्व या मेडिकल सुविधा के रखा गया और पिछले 15 महीनों से उनसे कोई सम्पर्क नहीं हो पाया।

इस मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी

सेलिना जेटली ने अपनी याचिका में बताया कि विदेश मंत्रालय उनकी मदद करने में काफी समय से विफल रहा है। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि उनके भाई को प्रभावी कानूनी सुविधा, बुनियादी सुविधा और कम्युनिकेशन मुहैया कराया जाए। सेलिना जेटली का कहना है कि उनके भाई तक सही कानूनी मदद और बातचीत की सुविधा होना बेहद जरूरी है ताकि वे अपने अधिकारों और सुरक्षा की जानकारी रख सकें। दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी।

सेलिना ने कहा था- वे जल्द ही मुझे विक्रांत से बात करवाने की पूरी कोशिश करेंगे

यहां बता दें कि पिछले कुछ समय से सेलिना जहां अपनी शादीशुदा लाइफ में उठापटक से गुजर रही हैं वहीं अपने भाई के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ रही हैं। उन्होंने हाल में अपने भाई को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था। उन्होंने कहा था, 'मैं अपनी पूरी कोशिश कर रही हूं। मैंने पिछले 15 महीनों से विक्रांत से बात नहीं की। मेरे भाई, रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली को 6 सितंबर 2024 से यूएई में किडनैप कर रखा गया है। उनकी सुरक्षा और उन तक पहुंचने की मेरी पिटीशन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की। विदेश मंत्रालय ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की और मेरे भाई तक पहुंचने में मेरी मदद करने के लिए एक नोडल ऑफिसर अपॉइंट कर दिया है। मैं अब तक विक्रांत से बात नहीं कर पाई हूं लेकिन भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल और सीनियर वकील चेतन शर्मा ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वे जल्द ही मुझे विक्रांत से बात करवाने की पूरी कोशिश करेंगे।'

विक्रांत की पत्नी चारुल जेटली के वकील सुधांशु पांडे ने कही ये बात

वहीं दूसरी तरफ हाल ही में सेलिना के भाई विक्रांत की पत्नी चारुल जेटली के वकील सुधांशु पांडे ने न्‍यूज एजेंसी 'ANI' से बात की। वकील ने बताया था कि सेलिना जेटली ने परिवार को बताए या उनसे सलाह लिए बिना अपने भाई के लिए कॉन्सुलर एक्सेस के बारे में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। उनका यह कदम दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-जरूरी है।

नेशनल सिक्योरिटी और साइबर से जुड़े मामले थे

उन्होंने ये भी कहा था, 'विक्रांत ने पारिवारिक कारणों से 2016-17 में समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया था और तब से वो किसी प्राइवेट काम करने के लिए दुबई में बस गए थे। हमें बताया गया था कि ये कुछ कंपनियों से जुड़े नेशनल सिक्योरिटी और साइबर से जुड़े मामले थे, जिनसे उन्होंने डील की होगी। उनकी पत्नी यह समझने की कोशिश कर रही थीं कि असल में क्या हुआ था।'

सेलिना ने चारुल को नहीं बताया कि सरकार से मांग रहीं मदद

सुधांशु पांडे ने बताया था कि जब चारुल को इस बारे में पता चला तो उसने सबसे पहले इसे लेकर अपनी ननद सेलिना से सम्पर्क किया और उस वक्त सेलिना मदद के लिए किसी भी तरह से आगे नहीं आईं। वहीं सेलिना ने चारुल को नहीं बताया कि वह भारत सरकार से मदद मांगने के लिए कोर्ट जाने की योजना बना रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.