'एक छिपा सच देश में तूफान लाएगा', 'केरल स्टोरी' के मेकर्स ला रहे एक और चौंकाने वाली कहानी 'बस्तर'

Updated on 26-06-2023 08:39 PM
विपुल अमृतलाल शाह एक दूरदर्शी फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं, जिन्होंने कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्होंने इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सेक्टर में भरपूर योगदान दिया है। इस साल उन्होंने अपनी बड़ी और रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड फिल्म 'द केरल स्टोरी' के साथ इतिहास रच दिया। इस फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार सफलता के साथ 256 करोड़ की कमाई की।

The Kerala Story की ये मश्हूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जोड़ी अब एक बार फिर से साथ आ रही है, जिसका टाइटल 'बस्तर' है। मेकर्स ने एक अनाउंसमेंट पोस्टर के साथ अपने दूसरी बार साथ आने की घोषणा की, जिसमें हम देख सकते हैं कि शांतिपूर्ण माहौल के बीच, फिल्म का टाइटल लाल रंग से रंगा हुआ दिखाई दे रहा है। फिल्म का ये अनाउंसमेंट पोस्टर काफी शानदार लग रहा है और इसने लोगों के अंदर एक्साइटमेंट भी पैदा की है, जिसके बारे में लोग और अधिक जानना चाहते हैं।

'बस्तर' के पोस्टर पर लिखा सच
हालांकि, फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि विपुल अमृतलाल शाह की आगामी फिल्म एक और चौंकाने वाली और आंखें खोलने वाली फिल्म है, जो एक और सच्ची घटना से प्रेरित होगी। फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट पोस्टर भी इस बात की गवाही देता है जिस पर लिखा है, 'छिपा हुआ सच जो देश में तूफान लेकर आएगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.