साल 2046 में वेलंटाइन डे के दिन धरती से टकरा सकता है विशाल ऐस्‍टरॉइड, टेंशन में नासा, शुरू की निगरानी

Updated on 10-03-2023 08:07 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एक हाल ही में खोजे गए ऐस्‍टरॉइड की निगरानी कर रही है। इस ऐस्‍टरॉइड को लेकर आशंका जताई जा रहा है कि यह साल 2046 में धरती से टकरा सकता है। हालांकि नासा के मुताबिक इसके टकराने की आशंका 'बहुत कम' है। नासा के मुताबिक यह ऐस्‍टरॉइड साल 2046 में वेलेंटाइन डे के दिन धरती से टकरा सकता है। यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक 625 में से 1 का चांस है कि यह ऐस्‍टरॉइड धरती से टकरा सकता है।
वहीं नासा के अनुमान के मुताबिक 560 में से 1 चांस है कि यह ऐस्‍टराइड धरती से टकराए। नासा की जेट प्रोपल्‍सन लेब्रोटरी अंतरिक्ष से आने वाले किसी भी खतरे की निगरानी करती है। इस आसमानी चट्टान का नाम 2023 DW रखा गया है। यह नासा के रिस्‍क लिस्‍ट में एकमात्र ऑब्‍जेक्‍ट है। यह ऐस्‍टरॉइड ओलंपिक के स्विमिंग पूल के आकार का है। नासा ने कहा कि इस ऐस्‍टरॉइड के टकराने का खतरा बहुत कम है। नासा के इंजीनियर डेविडे फारनोचिआ ने कहा, 'यह ऑब्‍जेक्‍ट खासतौर पर चिंताजनक नहीं है।'

नासा के रिस्‍क लिस्‍ट में 1448 ऐस्‍टरॉइड


सीएनएन के मुताबिक यह सामान्‍य है कि जब किसी ऐस्‍टरॉइड की खोज होती है तो शुरू में ज्‍यादा खतरनाक माना जाता है। हालांकि जब इस नए ऐस्‍टरॉइड की और ज्‍यादा विश्‍लेषण किया जाता है तो खतरे की आशंका कम हो जाती है। नासा के रिस्‍क लिस्‍ट में 1448 ऐस्‍टरॉइड हैं और इनमें 2023 DW का खतरा सबसे ज्‍यादा है। यह ऐस्‍टरॉइड अगले दो दशक तक धरती की ओर नहीं आने जा रहा है। यह ऐस्‍टरॉइड 160 फुट का है। ऐस्‍टरॉइड 2023 DW सूरज के चक्‍कर लगा रहा है।
नासा के मुताबिक साल 2047 से 2054 के बीच में 9 अन्‍य ऐस्‍टरॉइड धरती के करीब आएंगे। यह आसमानी चट्टान 2 फरवरी को पहली बार अंतरिक्ष में नजर आई थी। यह ऐस्‍टरॉइड 25 किमी प्रति सेकंड से यात्रा कर रही है और अभी यह धरती से 1 करोड़ 80 लाख किमी की दूरी पर है। यह प्रत्‍यक 271 दिन में सूरज के चक्‍कर लगा रही है। नासा ने हाल ही में अपने डार्ट मिशन का सफल परीक्षण किया था। इसके जरिए वह अब किसी ऐस्‍टरॉइड को रास्‍ते में बर्बाद करने की तकनीक में सफल हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.