सुल्तानपुर में जबर्दस्त ब्लास्ट... तीन मकान ध्वस्त, 12 घायल, हवा में उड़ रही बारूद की गंध
Updated on
15-10-2025 12:50 PM
सुल्तानपुर: बुधवार सुबह सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली के गंगेव मियागंज में जबर्दस्त विस्फोट हुआ। इसमें तीन मकान बुरी तरह से तबाह हो गए। मलबे में दबने से कुल 12 लोग घायल हो गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर रेस्क्यू मिशन चला रहे हैं। पहली नजर में यह अवैध पटाखों से जुड़ा ब्लास्ट बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर विग्रेड और एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर पहुंची। राहत बचाव कार्य करते हुए घायलों को सीएचसी जयसिंहपुर पहुंचाया गया। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। घटना स्थल पर बारूद की गंध आ रही थी। साथ ही मौके पर सुतली गोले भी मिले हैं।
बताया जा रहा है कि यह धमाका कोतवाली से महज 500 मीटर दूर बगियागांव चौराहे के पास स्थित मियागंज बाजार में हुआ। यह धमाका स्थानीय निवासी नजीर के घर में हुआ। चश्मदीदों का कहना है कि सुबह करीब 4:40 बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। हमने देखा कि नजीर के घर की छत उड़ गई है और अंदर से बार-बार छोटे धमाके हो रहे हैं। सूचना पर पहुंची 108 और 102 की चार एम्बुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
नजीर के बेटे यासीन ने बताया कि उनके पिता नजीर (65), मां जमातुल निशा (62), नूर मोहम्मद (25), सुहैल (17), सदा (12), खुशी (15), सहाना (20) और पड़ोसी अब्दुल हमीद के परिवार के फैजान (8) व कैफ (22) सहित कुछ अन्य लोग घायल हुए। धमाके से पड़ोसी अब्दुल हमीद के मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। नजीर पहले शादी-ब्याह के लिए आतिशबाजी बनाता था, लेकिन बाद में उसका लाइसेंस कैंसल हो गया।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…