एक मोटरसाइकिल चुराई थी, बरामद हुई 20, तीन चोर गिरफ्तार

Updated on 12-03-2024 11:23 AM
भोपाल। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। जिनकी कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई है।चोरोंने मोटरसाइकिल चोरी कर गांव में कम दाम में बेचने और गिरवी रखने की योजना बनाई थी।

पुलिस के मुताबिक पांच मार्च को विकास नगर से यशवंत मेहरा की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी।उसकी शिकायत पर पुलिस ने वाहन चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच नौ मार्च को मुखबिर ने बताया कि तीन युवक थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल बेचने की बात कर रहे हैं।

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने तीनों को धर दबोचा और पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान दिव्यांश राजपूत, विमलेश बाथम और अंकित राजपूत के रूप में बताई है। तीनो आरोपितों ने वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। साथ ही चोरों की निशानदेही पर 11 अयोध्या नगर की, चार गोविंदपुरा और पांच पिपलानी थाना क्षेत्र की मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करते हुए वाहनों को बरामद किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.